सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अपने जवानों को नकली नोट की पहचान करने को लेकर ट्रेनिंग दिलवाने के लिए रिजर्व बैंक से बातचीत कर रहा है. इससे भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा पर नकली नोटों की तस्करी पर लगाम लगा पाना आसान होगा. आपको बता दें कि नोटबंदी को अभी दो महीने ही हुए हैं और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने 2000 रुपये के नकली नोट बनाने शुरू कर दिए हैं.
बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और (एनआईए) ने हाल ही में नकली नोट बरामद किए थे. अधिकारियों के मुताबिक भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए इन 2000 के नकली नोटों को भारत भेजा गया.
2000 रुपये के की पिछले एक महीने से सीमा पर पकड़ी जा रही खेपों से अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों की नींदें उड़ी हुई हैं.
एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने बताया, 'सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़े जाने वाले की संख्या चिंता का विषय है. इन नकली नोटों में नए 2,000 रुपये के नोटों में दिए गए आधे से ज्यादा सिक्यॉरिटी फीचर्स को कॉपी कर लिया गया है. इसलिए हम आरबीआई से जवानों और अधिकारियों को 2,000 रुपये के नोटों की पहचान के लिए ट्रेनिंग की बात कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि जल्द ही हम नोटों की पहचान करने में कामयाब होंगे.'
किरण रिजिजू ने जताई चिंता
पाकिस्तान में बने नकली नोट पकड़े जाने के मामले में केंद्रीय मंत्रालय ने कहा कि सरकार इसको लेकर गंभीर है. गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि जो भी नकली नोट मिल रहे हैं उसको सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़ा जा रहा है. सरकार नकली नोट को लेकर गंभीर है. ये पुरानी सरकार नहीं है, जो नोट नकली आ रहे हैं उसको पकड़ा जा रहा है.
सबा नाज़ / जितेंद्र बहादुर सिंह