नीति आयोग के CEO बोले- अगले 3 साल में बेकार हो जाएंगे डेबिट, क्रेडिट, एटीएम कार्ड

उन्होंने कहा कि भारत में 72 प्रतिशत जनसंख्या 32 साल से कम उम्र के लोगों की है. ऐसे में उसके लिये यह अमेरिका और यूरोप के देशों के मुकाबले जनसांख्यिकीय लाभांश की स्थिति दर्शाता है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

नंदलाल शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 11 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने शनिवार को कहा कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ एटीएम भी अगले तीन से चार साल में बेकार हो जाएंगे और वित्तीय लेन देन के लिये लोग अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करेंगे.

उन्होंने कहा कि भारत में 72 प्रतिशत जनसंख्या 32 साल से कम उम्र के लोगों की है. ऐसे में उसके लिये यह अमेरिका और यूरोप के देशों के मुकाबले जनसांख्यिकीय लाभांश की स्थिति दर्शाता है.

Advertisement

कांत ने यहां अमेटी विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'भारत में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और एटीएम की प्रौद्योगिकी अगले तीन से चार साल में बेकार हो जायेगी और हम सभी तमाम लेनदेन करने के लिये अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे होंगे.' को अमेटी विश्वविद्यालय में डाक्टरेट की मानद उपाधि दी गई.

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एकमात्र देश हैं जहां अरबों की संख्या में बायोमेट्रिक डेटा उपलब्ध हैं. इसके साथ ही मोबाइल फोन और बैंक खाते भी हैं इसलिये भविष्य में यह एकमात्र देश होगा जहां कई तरह की नई चीजें होंगी. ज्यादा से ज्यादा वित्तीय लेनदेन मोबाइल फोन के जरिये किये जायेंगे और यह रुझान पहले से ही दिखने लगा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »