NEWSWRAP: 20 राज्यों में पहले चरण की वोटिंग जारी, पढ़ें सुबह की 5 बड़ी खबरें

लोकसभा चुनाव (Lok sabha elections 2019 phase 1 voting): आज 17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. आज 91 सीटों के 14 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. पढ़ें सुबह की ऐसी ही 5 बड़ी खबरें..

Advertisement
मतदान करते हुए लोग मतदान करते हुए लोग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

लोकसभा चुनाव (Lok sabha elections 2019 phase 1 voting): आज 17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. आज 91 सीटों के 14 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. पढ़ें सुबह की ऐसी ही 5 बड़ी खबरें..

1-

आंध्र प्रदेश में जन सेना पार्टी के एक उम्मीदवार ने EVM फेंक दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. राज्य की 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ वोटिंग हो रही है. यहां के अनंतपुर जिले में जनसेना उम्मीदवार मधुसूदन गुप्ता ने पोलिंग बूथ पर EVM को उठाकर जमीन पर पटक डाला, जिसके तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इसके पीछे क्या वजह रही, इस बात का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

Advertisement

2-

लोकसभा चुनाव के महासमर की परीक्षा शुरू हो गई है. देश के 20 राज्यों की 91 सीटों में मतदान हो रहा है और भारी संख्या में वोटर मतदान करने के लिए निकल रहे हैं. पहले चरण का मतदान विवादों के साथ शुरू हुआ है, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजीव बालियान ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है.

3-

लोकसभा चुनाव 2019 की परीक्षा शुरू हो गई है. पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है, तो वहीं अन्य चरणों के लिए प्रचार भी जारी है. रैलियों के दौरान कई ऐसे वाक्ये होते हैं जो नेताओं के लिए मुश्किलें पैदा कर देते हैं. कुछ ऐसा ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुआ, जब वह बिहार में रैली कर रहे थे. यहां रैली करते हुए राजनाथ ने लोगों से पूछा कि क्या आपको किसान योजना के तहत 2000 रुपये की किस्त मिली है, तो किसानों की तरफ से जवाब आया ‘नहीं मिली है’.

Advertisement

4-

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बार फिर नक्सलियों ने चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से पोलिंग बूथ के पास IED ब्लास्ट कर दिया. गनीमत ये रही कि इस धमाके में कोई नुकसान नहीं हुआ. हालांकि इस धमाके के बाद बस्तर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. गुरुवार को मतदान से पहले सुबह करीब 4 बजे नारायणपुर एक धमाके की आवाज़ से दहल उठा. ये धमाका उस वक्त हुआ जब आईटीबीपी के जवान मतदान कराने के लिए बूथ पर जा रहे थे. हालांकि इस ब्लास्ट में कोई नुकसान नहीं हुआ.

5-

हरिद्वार के लक्सर में एक किसान ने कर्ज़ के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस मामले में बैंक के एजेंट को गिरफ्तार किया है. लेकिन इस घटना ने राजनीतिक तूल इसलिए पकड़ लिया है क्योंकि किसान के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें बीजेपी को वोट ना देने की बात लिखी हुई है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement