NewsWrap: एक साल का हुआ GST, पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के एक साल पूरा होने के अवसर पर रविवार को पूरे देश में 'जीएसटी दिवस' मनाने का ऐलान किया है. वहीं दिल्‍ली के बुराड़ी इलाके में एक ही घर से 11 शव बरामद हुए हैं.

Advertisement
एक साल का हुआ GST एक साल का हुआ GST

दीपक कुमार

  • नई दिल्‍ली,
  • 01 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के एक साल पूरा होने के अवसर पर रविवार को पूरे देश में 'जीएसटी दिवस' मनाने का ऐलान किया है. वहीं दिल्‍ली के बुराड़ी इलाके में एक ही घर से 11 शव बरामद हुए हैं. पढि़ए रविवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के एक साल पूरा होने के अवसर पर रविवार को पूरे देश में 'जीएसटी दिवस' मनाने का ऐलान किया है. वहीं, यूपी के कानपुर और गुजरात के सूरत समेत देश के की हिस्सों में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की है. शनिवार को भी व्यपारियों का विरोध देखने को मिला.

Advertisement

दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर में रविवार सुबह एक घर से संदिग्ध स्थिति में 11 शव मिलने से हड़कंप मच गया है. सभी शव रस्सी से लटके मिले हैं. मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं. 

2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने चुनावी अभियान का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य यानी गुजरात से करने जा रहे हैं. राहुल गांधी का यह अभियान 11 और 15 जुलाई को राज्य के दौरे के साथ ही शुरू हो जाएगा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर पार्टी के अगले आंदोलन का बिगुल बजाएंगे.

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा में आई रुकावट के बाद रविवार को श्रद्धालुओं का चौथा जत्था रवाना हुआ. सुरक्षा के सख्त इंतजाम के बीच जम्मू से बेस कैंप के लिए यात्रियों का चौथा जत्था रवाना हुआ. इस जत्थे में करीब करीब 3 हजार अमरनाथ यात्री बेस कैंप की तरफ निकले. उनके साथ 90 गाड़ियां रवाना हुईं. यात्रा तीन दिन बाद बहाल हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »