NEWSWRAP: दावा- राफेल डील के बाद अनिल अंबानी को मिली टैक्स छूट, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

फ्रांस के अधिकारियों ने अनिल अंबानी की मदद कर्ज चुकाने में की थी. फ्रांस के कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी पर 162.6 मिलियन डॉलर का टैक्स बकाया था जिसे अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद रद्द कर दिया. पढ़ें शाम की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement
अनिल अंबानी (फोटो- इंडियाटुडे आर्काइव) अनिल अंबानी (फोटो- इंडियाटुडे आर्काइव)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

फ्रांस के कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी पर 162.6 मिलियन डॉलर का टैक्स बकाया था जिसे अधिकारियों ने राफेल डील की घोषणा के बाद रद्द कर दिया था. एक स्थानीय अखबार के मुताबिक टैक्स विवाद को अक्टूबर 2015 में ही सुलझा लिया गया था, जब भारत और फ्रांस की दसॉ एविएशन के बीच राफेल डील का औपचारिक ऐलान हुआ था. पढ़ें शाम की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement

1-

फ्रांस के अधिकारियों ने अनिल अंबानी की मदद कर्ज चुकाने में की थी. फ्रांस के कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी पर 162.6 मिलियन डॉलर का टैक्स बकाया था जिसे अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद रद्द कर दिया.

2-

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही हर सियासी पार्टी और हर उम्मीदवार अपनी जीत का दावा करता नजर आ रहा है. 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस से चुनाव नामांकन भरने को लेकर तैयारियां पूरे जोरों पर हैं.  इस सीट पर पीएम मोदी को टक्कर देने तमिलनाडु के 111 किसान, पूर्व बीएसएफ कॉन्स्टेबल, हाई कोर्ट के पूर्व जज, समेत कई और प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं. साथ ही इस सीट पर मोदी की तरह ही दिखने वाले अभिनंदन पाठक भी नामांकन भरने जा रहे हैं.

Advertisement

3-

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल बच्ची कल्याणपुरी के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती है. बच्ची को बस लेने और छोड़ने आती है. बस का ड्राइवर ही बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता था.

4-

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले यूपी में चुनावी रैलियों का जोर बढ़ गया है. समाजवादी पार्टी के निवर्तमान सांसद और गठबंधन के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव के लिए बदायूं में साझा रैली करने आईं बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि योगी की पार्टी को ना तो 'अली' का और ना ही 'बजरंगबली' का वोट पड़ेगा. इस बार केंद्र से बीजेपी की सत्ता चली जाएगी. इनकी जुमलेबाजी और नाटकबाजी चलने वाली नहीं है. वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान इनसे नाराज हैं और ये बच नहीं पाएंगे. भगवान हनुमान अपनी गदा लेकर खड़े हैं.

5-

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 22 फरवरी को  पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13 हजार करोड़ की गड़बड़ी के आरोपी नीरव मोदी के 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की शेयर, जमा और लग्जरी कारें फ्रीज कर दी थीं. अब ED को नीरव मोदी की लग्जरी कारों की नीलामी के लिए क्लियरेंस मिल गया है. नीरव मोदी की कारों की लिस्ट में 1.38 करोड़ रुपये की Rolls Royce Ghost से लेकर 2.38 लाख रुपये की Honda Brio तक शामिल है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »