News Wrap: राठौड़ का सिब्बल को जवाब- सबूत ढूंढने बालाकोट जाएंगे क्या? पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Advertisement
केंद्र सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (फाइल फोटो-PTI) केंद्र सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 10:05 AM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा एयरस्ट्राइक पर खड़े किए गए सवालों का जवाब केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिया है. उन्होंने कहा कि अगर आपको सबूत चाहिए तो बालाकोट जाकर चेक कर लीजिए.

सोमवार को किए गए कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के ट्वीट का जवाब अब केंद्र सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिया है. राठौड़ ने लिखा कि अगर आपको स्ट्राइक के सबूत चाहिए तो बालाकोट चले जाइए.

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ जीएसपी (जेनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस) समाप्त करने का फैसला किया है. ट्रंप ने इसकी जानकारी अपनी संसद को दे दी है. भारत के अलावा तुर्की भी है जिसके साथ अमेरिका ये कारोबारी संबंध तोड़ रहा है.

बेंगलुरू में बाल काटने का काम करने वाले एक हेयर ड्रेसर ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान के सिर के बालों और मूंछों की आकृति की तरह 650 से अधिक लोगों के बाल मुफ्त में काटे और उनके जैसी मूंछे बनाईं.

पठानकोट, पुलवामा और संसद पर हमले के लिए जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मौलाना मसूद अजहर के दिन अब लदने वाले हैं. पुलवामा हमले के बाद भारत की वायुसेना सेना ने बालाकोट में स्थित जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया, इसके बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन जारी है.

Advertisement

अब एयर इंडिया के पायलट हर उड़ान की घोषणा के बाद जय हिंद बोलेंगे. एयर इंडिया के चालक दल के सदस्यों को हर उड़ान की घोषणा के बाद भरपूर जोश के साथ 'जय हिंद' बोलने का आदेश दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement