सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि पूरे ऑपरेशन का समन्वय बाहरी खुफिया एजेंसी और म्यांमार सरकार द्वारा किया गया था.
सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों को एक विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया. आतंकवादियों के समूह को पहले मणिपुर में राजधानी इंफाल में स्थानीय अधिकारियों को सौंपा गया और फिर असम में गुवाहाटी में लाया गया.
इसे भी पढ़ें---
ऐसा माना जाता है कि म्यांमार में सक्रिय इन आतंकवादियों को भारत को सौंपने से पूर्वोत्तर राज्यों में आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें---
सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने बाहरी खुफिया एजेंसी और म्यांमार के अधिकारियों के बीच समन्वय में अहम भूमिका निभाई.
मंजीत नेगी