राजभवन को 'लेडीज क्लब' बनाने का आरोप, मेघालय के गवर्नर ने दिया इस्तीफा

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया. दरअसल राजभवन के कर्मियों के एक समूह ने उन पर राज्यपाल के कार्यालय की गरिमा से 'गंभीर समझौता' करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की थी. जिसके बाद राज्यपाल ने इस्तीफा दिया.

Advertisement
मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • शिलांग,
  • 27 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया. दरअसल राजभवन के कर्मियों के एक समूह ने उन पर राज्यपाल के कार्यालय की गरिमा से 'गंभीर समझौता' करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की थी. जिसके बाद राज्यपाल ने इस्तीफा दिया.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया षण्मुगनाथन ने पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने कहा था कि वह षण्मुगनाथन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्रालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement

राजभवन के करीब 100 कर्मियों ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर राज्यपाल को हटाने और राजभवन की गरिमा बहाल करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की थी. कर्मियों ने आरोप लगाया था कि षण्मुगनाथन ने राजभवन की गरिमा से गंभीर समझौता किया है और उन्होंने इसे का क्लब बना दिया है.

उन्होंने कहा था कि यह एक ऐसा स्थान बन गया है जहां राज्यपाल के प्रत्यक्ष आदेश से युवतियां अपनी मर्जी से आती-जाती हैं. कई की पहुंच सीधे उनके शयन कक्ष तक है. मई 2015 में मेघालय के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने वाले षण्मुगनाथन ने गुरुवार को में गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया था. ज्योति प्रसाद राजखोवा को हटाए जाने के बाद पिछले साल नवंबर में उन्हें अरूणाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. इस बीच महिला कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को हटाने की मांग करते हुए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया था.

Advertisement

नौकरी पाने की प्रत्याशी एक महिला ने भी राज्यपाल पर आरोप लगाया था कि वह जब राजभवन में साक्षात्कार देने आई थी तो राज्यपाल ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »