iphone के लिए मां-बाप ने 18 दिन की बेटी को बेचा

चीन में एक शख्स को अपनी 18 दिन की बेटी को बेचने के लिए तीन साल जेल की सजा हुई है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि इसने अपनी बेटी को आई फोन खरीदने के लिए बेचा था.

Advertisement
आईफोन आईफोन

सबा नाज़

  • बीजिंग,
  • 09 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

चीन में एक शख्स को अपनी 18 दिन की बेटी को बेचने के लिए तीन साल जेल की सजा हुई है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि इसने अपनी बेटी को आई फोन खरीदने के लिए बेचा था.

एक चीनी दंपति ने एक आईफोन खरीदने के लिए अपनी 18 दिन की अपनी बेटी को 3530 अमेरिकी डॉलर में बेच दिया. सरकारी पीपुल्स डेली ऑनलाइन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फुजियान प्रांत में ए दुआन को सोशल साइट क्यूक्यू पर 18 दिन की बच्ची का खरीदार मिला जिसने नवजात के लिए 3530 अमेरिकी डॉलर (23,000 युआन) दिए.

Advertisement

दुआन इस धन से कथित तौर पर एक आईफोन और मोटरसाइकिल खरीदना चाहता है. बच्ची की मां जिओ मी छोटी-मोटी नौकरियां करती हैं जबकि दुआन अपना अधिकांश समय इंटरनेट कैफे में व्यतीत करता है. दोनों की उम्र 19 साल है. बच्ची के माता पिता का तर्क है कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है. वह इस बच्ची को पालने में असमर्थ हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement