कोलार जिले में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश, वारदात CCTV में कैद

कोलार जिले के मुलबागिलु शहर के संजप्पा बारंगाय इलाके में दिनदहाड़े एक महिला को चेन स्नैचिंग का शिकार बनाया गया. स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला को गिराकर उसकी चेन छीनने की कोशिश की. महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, पुलिस जांच में जुटी है.

Advertisement
दिनदहाड़े महिला से चेन छीनने की कोशिश दिनदहाड़े महिला से चेन छीनने की कोशिश

सगाय राज

  • कोलार ,
  • 26 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

कोलार जिले के मुलबागिलु शहर में एक महिला को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग का शिकार बनाने की कोशिश की गई. यह घटना संजप्पा बारंगाय इलाके में उस वक्त हुई जब महिला ने अपनी स्कूटी रोकी. तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और महिला को धक्का देकर उसकी चेन छीनने की कोशिश करने लगे.

महिला ने जोर से शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग वहां जुटने लगे. माहौल बिगड़ता देख आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए. राहत की बात रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई और उसकी चेन भी छिनने से बच गई. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बाइक सवार बदमाश महिला का काफी दूर से पीछा करते हुए आ रहे थे. 

Advertisement

दिनदहाड़े महिला  से चेन स्नैचिंग की कोशिश 

घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

इस घटना पर एसपी निखिल बी ने बताया कि यह एक नाकाम चेन स्नैचिंग की घटना थी. महिला के चिल्लाने और लोगों के जुटने के कारण आरोपी भाग निकले. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद डर का माहौल है. वो पुलिस से गश्त बढ़ाने और इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »