देश में सबसे गर्म रहा खजुराहो, 9 राज्यों में पारा 45 के पार

महाराष्ट्र के नागपुर, पुणे और उसके आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हुई. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने के आसार हैं. 

Advertisement
उत्तर भारत में गर्मी का कहर. उत्तर भारत में गर्मी का कहर.

आदित्य बिड़वई

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

उत्तर भारत के लगभग 9 राज्य लू की चपेट में है. कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश का खजुराहो रविवार को देश में सबसे गर्म रहा. यहां पारा 47.2 डिग्री तक चढ़ गया.

उधर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से लू की चपेट में हैं. वहीं, राजस्थान के बूंदी, झालावाड़ और बारां में तापमान 48 डिग्री पहुंचने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम में भी 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है.

Advertisement

रात में भी नहीं ले रहा है. महाराष्ट्र में अकोला के बाद मध्य प्रदेश के सतना में रात का तापमान सबसे ज्यादा 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तर भारत में अगले 5 दिन तापमान में कोई गिरावट आने का अनुमान नहीं है.

महाराष्ट्र में बारिश से राहत...

महाराष्ट्र के नागपुर, पुणे और उसके आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हुई. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने के आसार हैं.  

जारी रहेगा लू का कहर...

मौसम विभाग के अनुसार और हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों तक लू का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है.

मानसून के कल केरल पहुंचने के आस...

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून की रफ्तार बहुत अच्छी है. संकेत मिल रहे हैं कि यह 29 मई को केरल पहुंच सकता है. अगले 24 घंटे में इसके दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे कोमोरिन, मालदीव, बंगाल की खाड़ी दक्षिणी हिस्से में पहुंचने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पिछले साल की तुलना में इस बार मानसून अच्छा रहेगा. उत्तरी राज्यों में अच्छी बारिश इस साल हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »