केरल: पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में 30 से ज्यादा छात्रों पर केस दर्ज

केरल में कॉलेज के 30 से ज्यादा छात्रों पर पाकिस्तान का झंडा फहराने का केस दर्ज किया गया है. कोझिकोड जिले में पेराम्बरा पुलिस ने मुस्लिम स्टूडेंट फ्रंट (एमएसएफ) के छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है. 

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

गोपी उन्नीथन

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 31 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

केरल में कॉलेज के 30 से ज्यादा छात्रों पर पाकिस्तान का झंडा फहराने का केस दर्ज किया गया है. कोझिकोड जिले में पेराम्बरा पुलिस ने मुस्लिम स्टूडेंट फ्रंट (एमएसएफ) के छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

आरोप है कि छात्रों ने पेराम्बरा सिल्वर कॉलेज में पाकिस्तानी झंडा लहराया था. यह घटना गुरुवार की है. यहां छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान यह घटना हुई. इसमें 30 से ज्यादा छात्रों पर धारा 143, 147, 153 के तहत केस दर्ज किया गया है. आगे कार्रवाई छात्रों की पहचान होने के बाद की जाएगी.

Advertisement

कॉलेज यूनियन चुनाव की तैयारियों के दौरान गुरुवार को कथित रूप से झंडे लहराए गए. फिलहाल आईपीसी की धारा 143, 147, 153 और 149 के तहत मामले दर्ज किया जा चुका है और मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.

वहीं छात्रों का दावा किया है कि यह MSF का झंडा है जो पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज की तरह दिखता है. कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष एके थारुवयी ने कहा कि एमएसएफ ध्वज को उल्टा रखा गया था जिससे यह पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज की तरह लग रहा था. उन्होंने यह भी कहा कि जुलूस छुट्टी के दिन आयोजित किया गया था और सोमवार को मामले में जांच का आश्वासन दिया. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »