कमला मिल अग्निकांड: हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया मोजो पब का फरार मालिक

युग टुली मोजो पब के मालिकों में से एक है और उसने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दे रखी है. खबर मिली है कि युग नागपुर से कार के जरिए हैदराबाद पहुंचा था.

Advertisement
हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया युग टुली हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया युग टुली

सुरभि गुप्ता

  • हैदराबाद,
  • 10 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

मुंबई के कमला मिल अग्निकांड के फरार आरोपी युग टुली को हैदराबाद में देखा गया है. युग टुली हैदराबाद एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी के साथ सीसीटीवी में नजर आया. बता दें कि मुंबई में 29 दिसंबर को हुए पब अग्निकांड में 14 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में मोजो पब के मालिकों को आरोपी बनाया गया है.

कोर्ट में दे रखी है अग्रिम जमानत अर्जी

Advertisement

युग टुली मोजो में से एक है और उसने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दे रखी है. खबर मिली है कि युग नागपुर से कार के जरिए हैदराबाद पहुंचा था. मुंबई पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट के रिकॉर्ड चेक कर बताया है कि फिलहाल युग टुली के देश से बाहर जाने के सबूत नहीं मिले हैं. वहीं मोजो पब का एक और मालिक युग पाठक सरेंडर कर चुका है.

हैदराबाद जाने की मिली थी सूचना

पुलिस ने पहले इस मामले में 1 अबव पब मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया था. हालांकि, की रिपोर्ट के बाद मोजो के मालिकों पर भी केस दर्ज किया गया. मुंबई पुलिस को युग टुली के महाराष्ट्र से तेलंगाना जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस की एक टीम हैदराबाद रवाना हो गई, लेकिन हैदराबाद से टुली की बजाए उसकी सीसीटीवी फुटेज ही हाथ लगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »