वेमुला को इंसाफ दिलाने के लिए मंगलवार को संसद का घेराव करेंगे JNU के छात्र

देशद्रोह के आरोप में सशर्त जमानत पर रिहा कन्हैया ने जेएनयूटीए से भी हड़ताल में मदद मांगी है. उसने बताया कि कल मंडी हाउस से संसद की ओर रोहित वेमुला को इंसाफ और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग के साथ पीपल्स मार्च निकाला जाएगा.

Advertisement
जेएनयू एडमिन ब्लॉक पर कन्हैया को अवार्ड दिया गया जेएनयू एडमिन ब्लॉक पर कन्हैया को अवार्ड दिया गया

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने यूनिवर्सिटी के छात्रों से मंगलवार को हड़ताल की अपील की है. देशद्रोह के आरोप में सशर्त जमानत पर रिहा कन्हैया ने टीचर्स एसोसिएशन (जेएनयूटीए) से भी हड़ताल में मदद मांगी है. यही नहीं, उन्होंने छात्रों से अपील है कि रोहित वेमुला को इंसाफ के लिए वह मंगलवार को बड़ी संख्या में मंडी हाउस पर इक्ट्ठा हों, जहां से संसद की ओर मार्च किया जाएगा.

Advertisement

जेएनयू के छात्र रोहित को इंसाफ के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग के साथ पीपुल्स मार्च करने वाले हैं.

वेमुला और कन्हैया को इरोम शर्मिला अवॉर्ड
इसके पहले सोमवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी में खुदकुशी करने वाले छात्र रोहित वेमुला (मरणोपरांत) और जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार को संयुक्त तौर पर साल 2016 का इरोम शर्मिला अवॉर्ड मिला है. यह अवॉर्ड भारत के संवैधानिक करने की कोशिश और बंधुता, संघर्ष, जीने के अधिकार और दूसरों को प्रेरित करने वालों को दिया जाता है.

साल 2012 में शुरू किया गया था अवॉर्ड
दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स में एक सेमिनार के दौरान अवॉर्ड का ऐलान किया गया. जेएनयू एडमिन ब्लॉक पर अवॉर्ड के साथ 50 हजार रुपये भी दिए गए. दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नंदिनी सुंदर ने साल 2012 में इरोम शर्मिला अवॉर्ड की शुरुआत की थी.

Advertisement

वेमुला को इंसाफ दिलाने में खर्च होगी रकम
कि यह रकम रोहित वेमुला को इंसाफ दिलाने की लड़ाई में लगाई जाएगी. उन्होंने कहा कि संघर्ष के कोष में पहले 25 हजार रुपये देंगे. बाकी पैसों से हम देशद्रोह के आरोप के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई देश से जुमलों वाली सरकार को बाहर करने के लिए है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »