J-K: श्रीनगर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

सीआरपीएफ के मुताबिक मुठभेड़ में दो आतंकियों को घटनास्थल पर ही ढेर कर दिया गया था, जबकि एक घायल हो गया था. घायल आतंकी ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Advertisement
सीमा पर तैनात जवान (फाइल फोटो) सीमा पर तैनात जवान (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • श्रीनगर,
  • 05 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:19 AM IST

  • कश्मीर के लवेपोरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़

  • आतंकी खतीब अहमद दास और जिआउल रहमानी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. बुधवार को श्रीनगर के लवेपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए. साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया. शहीद जवान की पहचान रमेश राजन के रूप में हुई है.

Advertisement

आपको बता दें कि सुरक्षाबलों को श्रीनगर के लवेपोरा इलाके में आतंकियों के होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया और इलाके की घेराबंदी की. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया.

सीआरपीएफ के मुताबिक मुठभेड़ में दो आतंकियों को घटनास्थल पर ही ढेर कर दिया गया था, जबकि एक घायल हो गया था. घायल आतंकी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. आतंकियों के खिलाफ यह ऑपरेशन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर चलाया. मारे गए तीन आतंकियों में से दो की पहचान खतीब अहमद दास और जिआउल रहमान वानी के रूप में हुई है.

इससे पहले सीमा पार से भी गोलीबारी की गई. मंगलवार को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था. जिसका भारतीय सेना ने मुहंतोड़ जवाब दिया. सेना के मुताबिक पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ में नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की और मोर्टार दागे.

Advertisement

इस बयान में कहा गया कि भारतीय सेना ने सीमा पर पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया. इससे पहले सोमवार रात को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग से एक नागरिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.

रिपोर्टो के अनुसार, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय रक्षा चौकियों और गांवों पर अंधाधुंध गोलाबारी की. आवासीय क्षेत्रों में कुछ गोलों के गिरने से एक नागरिक की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए. गोलाबारी में कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हो गए.

दो फरवरी को पाकिस्तान ने तंगधार, गुरेज, बालाकोट व मेंधर सेक्टरों में कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें एक सैनिक घायल हो गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »