बॉर्डर पर चीनी धमकी को ठेंगा, डोकलाम में भारतीय सेना ने गाड़े तंबू

भारतीय सेना चीन के आक्रामक रूख से बेपरवाह होकर भारत, चीन और भूटान के सीमा मिलन बिंदु के पास डोकलाम इलाके में अपने मौजूदगी स्थल पर लंबे समय तक बने रहने की तैयारी कर चुकी है. चीन वहां से भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने की मांग कर रहा है.

Advertisement
सिक्किम में भारत-चीन बॉर्डर पर तनाव बरकरार सिक्किम में भारत-चीन बॉर्डर पर तनाव बरकरार

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST

भारतीय सेना चीन के आक्रामक रूख से बेपरवाह होकर भारत, चीन और भूटान के सीमा मिलन बिंदु के पास डोकलाम इलाके में अपने मौजूदगी स्थल पर लंबे समय तक बने रहने की तैयारी कर चुकी है. चीन वहां से भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने की मांग कर रहा है.

सिक्किम में सीमा पर तनाव बरकरार

विवादित इलाके में तैनात भारतीय सैनिक तंबू लगाकर रह रहे हैं जो इस बात का संकेत है कि जब तक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी वहां से अपने सैनिक नहीं बुलाती, वे भी वहां से नहीं हटेंगे. में करीब 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित क्षेत्र में दोनों सेनाओं के बीच तनातनी हुई है. 

Advertisement

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि स्थल पर मौजूद सैनिकों को लगातार आपूर्तियां की जा रही हैं जो इस बात का संकेत है कि चीन के किसी भी तरह के दबाव में नहीं झुकेगी.

साथ ही सूत्र विवाद का तलाशने को लेकर आत्मविश्वास से भरे लगे और कहा कि पूर्व में सीमा पर जारी तनातनी का हल कूटनीति के जरिये हुआ है. 

अब तक बातचीत की पहल नहीं

हालांकि चीन पूरी आक्रामकता के साथ इस बात पर जोर दे रहा है कि वह किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है और गेंद भारत के पाले में है, यहां के सुरक्षा प्रतिष्ठान में यह रूख है कि तनाव कम करने के लिए कोई एकतरफा दृष्टिकोण नहीं हो सकता.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »