भारत का पाक को नोट वर्बेल, पूछा- हवलदार नेगी हिरासत में है तो दें कॉन्सुलर एक्सेस

राजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी राजेश्वरी देवी के मुताबिक 8 जनवरी को उनकी आखिरी बार राजेंद्र से बात हुई थी. उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है.

Advertisement
लाल टीशर्ट में हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी (फाइल फोटो) लाल टीशर्ट में हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी (फाइल फोटो)

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

  • जनवरी से लापता हैं हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी
  • भारत ने पाकिस्तान को जारी किया नोट वर्बेल
कश्मीर के गुलमर्ग में सेना में तैनात देहरादून निवासी हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी इस साल जनवरी के महीने से लापता हैं. फिलहाल राजेंद्र सिंह के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पा रही है. इस बीच भारत ने अब पाकिस्तान को नोट वर्बेल जारी किया है.

पाकिस्तान को जारी किए गए नोट वर्बेल में भारत ने पूछा है, 'क्या हवलदार नेगी उनकी हिरासत में है? अगर हां, तो कॉन्सुलर एक्सेस प्रदान प्रदान करें.' जानकारी के मुताबिक बर्फ में फिसलकर नेगी पाकिस्तान सीमा में पहुंच गए और वहां से लापता हो गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

राजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी राजेश्वरी देवी के मुताबिक बीते 8 जनवरी को उनकी आखिरी बार राजेंद्र से बात हुई थी. उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है. परिजनों ने जब सेना से उनके बारे में जानकारी मांगी तो उनको मिसिंग बताया गया और कहा गया कि उनकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

उनकी यूनिट से पत्नी राजेश्वरी के पास फोन आया और बताया गया कि हवलदार राजेंद्र सिंह मिसिंग हैं, उनकी तलाश की जा रही है. एक-दो दिन इंतजार करने के बाद जब यूनिट से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह ड्यूटी के दौरान बर्फ में फिसलकर पाकिस्तान की सीमा में चले गए हैं.

गुलमर्ग में थी तैनाती

मूल रूप से गढ़वाल के आदिबद्री और देहरादून में अंबीवाला सैनिक कॉलोनी में रहने वाले राजेंद्र सिंह नेगी ने वर्ष 2002 में 11 गढ़वाल राइफल्स ज्वॉइन की थी. वे पिछले साल अक्टूबर में एक महीने की छुट्टी बिताने देहरादून आए थे और नवंबर में लौट गए थे. वे कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फीले इलाके में तैनात थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »