कैश की किल्लत में संकटमोचक बनी वायुसेना, ग्लोबमास्टर के जरिये जा रहा पैसा

इंदौर के पास देवास में सरकारी स्वामित्त्व वाली प्रिंटिग प्रेस में भी नए नोट छापने का काम तेजी से किया जा रहा है. बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक विशेष विमान इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा.

Advertisement
बोइंग C 17 ग्लोबमास्टर के जरिये जा रहा पैसा बोइंग C 17 ग्लोबमास्टर के जरिये जा रहा पैसा

खुशदीप सहगल

  • इंदौर,
  • 01 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

देशभर के बैंकों में कैश की किल्लत को देखते हुए देश की 4 करेंसी प्रिंटिंग प्रेसों में नए नोटों को छापने का काम तेज हो गया है. वहीं नोटों को इधर से उधर ले जाने के लिए वायुसेना के विमानों का भी सहारा लिया जा रहा है.

इंदौर के पास देवास में सरकारी स्वामित्त्व वाली प्रिंटिग प्रेस में भी नए नोट छापने का काम तेजी से किया जा रहा है. बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक विशेष विमान इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा. ये विमान है, जिसे सबसे बड़े मालवाहक विमानों में से एक माना जाता है. गुरूवार शाम को इस विमान ने नए नोटों के साथ उड़ान भरी. इन नोटों को देवास करंसी प्रिंटिग प्रेस से कड़ी सुरक्षा में इंदौर एयरपोर्ट तक लाया गया था.

Advertisement

देश में 4 करेंसी प्रिंटिंग प्रेस हैं. इनमें सरकारी स्वामित्तव वाली दो प्रिंटिग प्रेस नासिक और देवास में हैं. वहीं ई की दो प्रिंटिंग प्रेस मैसुरू और सालबोनी में हैं. सूत्रों के मुताबिक पहले इन प्रिंटिंग प्रेस में दो शिफ्टों में काम होता है, लेकिन अब तीन शिफ्ट में हो रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »