रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजने की कोशिशों पर UN की निंदा का भारत ने दिया सख्त जवाब

संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजीव के. चंदर ने कहा, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन के उच्चायुक्त जीद राद अल हुसैन  की ओर से की गई टिप्पणियों से हम आहत हैं.

Advertisement
 रोहिंग्या शरणार्थियों पर भारत का जवाब रोहिंग्या शरणार्थियों पर भारत का जवाब

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

देश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों पर भारत के रुख और मानव अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे लोगों को धमकी मिलने के आरोप पर संयुक्त राष्ट्र की निंदात्मक टिप्पणी का भारत ने विरोध किया है.

गौरक्षकों के हमले और पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर संयुक्त राष्ट्र में मानव अधिकारों से जुड़ी संस्था की टिप्पणी पर भारत के प्रतिनिधि ने असहमति व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में जवाब दिया है. भारत की ओर से कहा गया, 'किसी एक घटना के आधार पर देश के सामाजिक हालात पर टिप्पणी की गई है. भारत अपनी स्वतंत्र न्यायपालिका, प्रेस की स्वतंत्रता, नागरिक समाज और कानून व मानव अधिकारों के प्रति सम्मान पर गर्व करता है.'  

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजीव के. चंदर ने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन के उच्चायुक्त जीद राद अल हुसैन  की ओर से की गई टिप्पणियों से हम आहत हैं.'

अल हुसैन ने कहा था, 'मैं ऐसे समय में उनके देश वापस भेजे जाने के लिए भारत द्वारा उठाए जा रहे कदमों की कड़ी निंदा करता हूं, जब उनके देश (म्यांमार) में उन पर जुल्म हो रहे हों.' अल हुसैन ने कहा कि भारत में 40 हजार रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी हैं, जिनमें से 16 हजार रोहिंग्या लोगों ने संयुक्त राष्ट्र से शरणार्थी प्रमाण-पत्र ले लिए हैं.

राजीव चंदर ने कहा कि अन्य देशों की तरह ही भारत भी अवैध प्रवासियों को लेकर चिंतित है. इनकी संख्या बढ़ने से देश के लिए सुरक्षा चुनौतियां बढ़ सकती हैं. देश में कानून लागू कराने का अर्थ किसी वंचित समाज के प्रति दया भाव में कमी आना नहीं है.

Advertisement

भारत के गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान करने के लिए एडवाइजरी जारी की जा चुकी है. अब भारत मे अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या की पहचान कर बाहर निकाला जाएगा. एडवाइजरी में रोहिग्या मुसलमानों से भी कही गई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »