रक्षा सहयोग: इजरायल के NSA के साथ डोवाल की अलग से मीटिंग

भारत और इजराइल के शीर्ष नेताओं की मुलाकात के शोर के बीच एक मुलाकात की चर्चा कम हुई जो हमारे देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है.

Advertisement
अजित डोभाल (फाइल फोटो) अजित डोभाल (फाइल फोटो)

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 15 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

भारत और इजराइल के शीर्ष नेताओं के मुलाकात के इतर दोनों देशों के बीच एक मुलाकात ऐसी भी हुई जिसकी ज्यादा चर्चा तो मीडिया में नहीं हुई लेकिन हमारे देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है.

शीर्ष नेताओं के अलावा दोनों देशों के सुरक्षा स्तर के शीर्ष अधिकारियों ने रविवार को लंबी मुलाकात की. बैठक में दोनों अधिकारियों के बीच सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर गहन बातचीत भी हुई.

Advertisement

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और उनके इजराइली समकक्ष मेर बेनशाबबत के बीच रविवार को दिल्ली में करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई. दोनों शीर्ष अधिकारियों ने सुरक्षा, रक्षा और आतंकवाद पर सहयोग को लेकर लंबी और सार्थक बातचीत की.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बातचीत के दौरान दोनों के बीच एंटी टैंक गाइडेड मिलाइल स्पाइक को लेकर विचार-विमर्श हुआ. स्पाइक वह मिसाइल है जिसका करार कुछ समय पहले भारत ने रद कर दिया था. लेकिन नेतन्याहू के दौरे से पहले भारतीय सेना और सरकार ने 500 करोड़ डॉलर के स्पाइक करार पर फिर से विचार करने का संकेत दिया था. स्पाइक इजराइल की सरकारी डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर है. इस करार के तहत भारत को 8,000 मिसाइल मिलना था.

पिछले दिनों भारतीय सेना के प्रमुख बिपिन रावत ने कहा था कि भारत की डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) की ओर से तैयार मिसाइल को अभी टेस्ट किया जाना बाकी है, और इसे 2022 से पहले तैयार नहीं किया जा सकता. इस 4 साल के बड़े अंतराल को स्पाइल के जरिए भरा जाएगा.

Advertisement

अपने 6 दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं, उनके साथ एक बड़ा दल भी आया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement