विदेशी राजाजी राष्ट्रीय उद्यान छोडने को हुए राजी

पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के संवेदनशील कोर जोन में शिविर डाले सैकडों विदेशियों को आखिर जंगल छोडने के लिए राजी हो गये है.

Advertisement

आज तक ब्‍यूरो

  • देहरादून,
  • 11 अप्रैल 2010,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST

पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के संवेदनशील कोर जोन में शिविर डाले सैकडों विदेशियों को आखिर जंगल छोडने के लिए राजी हो गये है.
राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक एस एस रसायली के अनुसार उद्यान के गंगा किनारे चीला रेंज के दुगडडा श्रोत क्षेत्र में पिछले 8 दिनों से शिविर डाले लगभग 150 विदेशियों में से अधिकांश को रविवार सांय तक बाहर कर दिया गया है. उद्यान में अब केवल 20 या 25 विदेशी ही रह गये है. इनमें से कुछ बीमार और एक महिला गर्भवती है जिन्हें सोमवार तक उद्यान से बाहर जाने का समय दिया गया है.
रसायली के अनुसार प्रतिबन्घित कोर जोन में कैम्प करने पर इन विदेशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है. इनको रविवार सांय तक पार्क छोडने का अल्टीमेटम दिया गया था. उत्तराखण्ड के प्रमुख वन संरक्षक डा आर बी एस रावत के अनुसार विदेशी होने के कारण इनके साथ शिथिलता बरती गयी. ये लोग हरिद्वार महाकुम्भ में आये हुये है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »