सेना की महिला अधिकारियों ने 19 हजार फीट ऊंचाई पर योग कर बनाया रिकॉर्ड

इससे पहले दुनिया की सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में भारतीय सेना के जवानों ने 18000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. बर्फ से ढकी चोटी और ऑक्सीजन की कमी के बीच इन महिला अधिकारियों ने इस मुश्किल मिशन को अंजाम दिया.

Advertisement
सेना की महिला अधिकारियों ने 19 हजार फीट ऊंचाई पर किया योग सेना की महिला अधिकारियों ने 19 हजार फीट ऊंचाई पर किया योग

परमीता शर्मा / मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2018,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

सेना की 9 महिला अधिकारियों ने 19 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर योग करने का नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है.  21 जून को विश्व योग दिवस से पहले भारतीय सेना की 9 महिला अधिकारियों के दल ने उत्तराखंड के भागीरथी पर्वत पर पर्वतारोहण में सफलता प्राप्त की, साथ ही उन्होंने वहां जाकर योग भी किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग मिशन के संदेश को इन महिलाओं ने नई ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया है.

Advertisement

बर्फ से ढकी चोटी और ऑक्सीजन की कमी के बीच इन महिला अधिकारियों ने इस मुश्किल मिशन को अंजाम दिया. इससे पहले दुनिया की सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में भारतीय सेना के जवानों ने 18000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर बनाया था.

इस मिशन के लिए इन महिला अधिकारियों को सियाचिन ग्लेशियर में खास ट्रेनिंग दी गई थी. इस मिशन में पहली बार टीम लीडर कर्नल ओमेंद्र पवार के साथ डिप्टी टीम लीडर भी शामिल थीं. करीब 1 महीने के इस अभियान के दौरान इन महिला अधिकारियों ने उत्तराखंड में गंगोत्री से अपना पैदल सफर शुरू किया था, खराब मौसम के बीच रास्ते में आने वाली कई तरह की जानलेवा मुश्किलों से निपटते हुए इन महिला अधिकारियों ने भागीरथी पर्वत पर योग करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया.

तीनों सेनाओं में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है. ऐसे में महिला अधिकारी ऐसे मुश्किल काम में हाथ आजमा रही है जो पुरुष किया करते थे. कुछ साल पहले महिला अधिकारियों के एक दल ने माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »