BJP सांसद साक्षी महाराज बोले- मुस्लिम महिलाओं के लिए तलाक की प्रक्रिया अन्याय जैसी

उन्नाव से सांसद साक्षी ने कहा कि भारत में मुस्लिम धर्म में तलाक की प्रक्रिया को सुधारने की जरूरत है.

Advertisement
साक्षी महाराज, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, बीजेपी सांसद

अमित कुमार दुबे / अभिषेक रस्तोगी

  • उन्नाव ,
  • 01 मई 2016,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

बीजेपी सांसद साक्षी महराज ने मुस्लिम धर्म में महिलाओं के लिए तलाक की प्रक्रिया को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के तलाक की प्रक्रिया अन्याय की तरह है, इस परंपरा का विरोध होना चाहिए.

तलाक नियम में बदलाव की जरूरत
उन्नाव से सांसद साक्षी ने कहा कि भारत में मुस्लिम धर्म में को सुधारने की जरूरत है. उन्होंने मौजूदा तलाक की परम्परा का  विरोध करते हुए कहा है कि को पुरुषों के बराबर सम्मान दिया जाना चाहिए. इससे पहले साक्षी महाराज ने कहा था कि इस्लाम में महिलाओं की हालत जूती की तरह है और इसको लेकर अदालत को दखल देना चाहिए. विवादित बयानों के लिए चर्चित साक्षी महाराज ने अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव में यह बयान दिया था.

Advertisement

संविधान से चले देश, फतवों से नहीं
साक्षी महाराज की मानें तो मस्जिदों में महिलाओं को नमाज पढ़ने का हक दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस्लाम में महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलने चाहिए. देश को संविधान के हिसाब से चलना चाहिए न कि फतवों से. साथ ही सांसद ने कहा था कि हिंदुओं के मामले में दखल देते रही अदालत को इस्लाम के मामले में भी दखल देने की जरूरत है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »