जेल से आतंकियों के भागने पर बोले दिग्विजय, दंगा कराते हैं सिमी और बजरंग दल

आतंकियों ने जेल में मिली चादरों की रस्सी बनाई , उसी के सहारे वे दीवार फांद गए. पूरे प्रदेश की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है.

Advertisement
दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की केंद्रीय जेल से सिमी के आठ आतंकी एक हेड कॉन्सटेबल की हत्या करके और एक को बंधक बनाने के बाद दीपावली की देर रात को फरार हो गए थे. हालांकि पुलिस ने भोपाल के बाहरी इलाके में सभी आतंकियों को ढेर कर दिया. इस घटना के बाद कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी जेल से भागे हैं या किसी योजना के तहत भगाए गए हैं? जांच का विषय होना चाहिए.

Advertisement

दिग्विजय सिंह ने यहां करते हुए कहा कि दंगा फसाद ना हो इस पर प्रशासन को नजर रखनी पड़ेगी. दोनों मिलकर दंगे कराते हैं. खंडवा से भी जेल तोड़कर सिमी के लोग भागे और भोपाल की जेल से भी भागे. सिमी और बजरंग दल पर मैंने प्रतिबंध लगाने की सिफारिश तत्कालीन एनडीए सरकार से की थी, उन्होंने सिमी पर तो लगा दिया लेकिन बजरंग दल पर नहीं लगाया.

आतंकियों के एनकाउंटर पर AAP नेता और विधायक अलका लांबा ने कहा कि आतंकी मारे गए, अच्छा हुआ. 8 आतंकियों का एक साथ भागना, फिर कुछ घंटों बाद एक ही साथ एनकाउंटर में मारे जाना. सरकार के पास 'व्यापम' फॉर्मूला भी था.

आतंकियों ने जेल में मिली चादरों की रस्सी बनाई , उसी के सहारे वे दीवार फांद गए. पूरे प्रदेश की कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि इसमें से कुछ आतंकी वे भी हैं जो 2013 में खंडवा जेल से भागे थे. घटना रात करीब 3 बजे की है. आतंकियों पर देशद्रोह और अन्य कई संगीन मामले दर्ज है.

Advertisement

नहीं भाग पाया ग्रुप का सरगना
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भोपाल जेल से भागे सिमी सदस्यों के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. गृह मंत्रालय के मुताबिक 2013 में भागे सिमी के 5 लोग वहीं है, जो पहले खंडवा जेल से भाग चुके हैं. इस बार भी भागे. 3 नये सिमी के सदस्य इस ग्रुप में शामिल होकर भागे. इस ग्रुप का मुख्य सरगना भागने में कामयाब नहीं हो पाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »