जीएसटी को यादगार बनाने के लिए दिल्ली बीजेपी मानाएगी जश्न

जीएसटी लागू किए जाने का ऐतिहासिक दिन तय हो चुका है और मोदी सरकार इस दिन को यादगार बनाने के लिए संसद में आधी रात को जुटेगी लेकिन तैयारी एक और सिरे पर चल रही है और वो है बीजेपी की पार्टी के स्तर पर. दिल्ली बीजेपी जीएसटी लागू होने के पहले यानी 30 जून की रात जश्न मनाने की तैयारी कर रही है.

Advertisement
मनोज तिवारी मनोज तिवारी

कपिल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2017,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

जीएसटी लागू किए जाने का ऐतिहासिक दिन तय हो चुका है और मोदी सरकार इस दिन को यादगार बनाने के लिए संसद में आधी रात को जुटेगी लेकिन तैयारी एक और सिरे पर चल रही है और वो है बीजेपी की पार्टी के स्तर पर. दिल्ली बीजेपी जीएसटी लागू होने के पहले यानी 30 जून की रात जश्न मनाने की तैयारी कर रही है.

Advertisement

मोदी सरकार और बीजेपी दोनों ही को एक राष्ट्र एक टैक्स का नाम देकर बहुत बड़ा बदलाव बता रही है और दावा टैक्स सिस्टम में आमूलचूल परिवर्तन का है, ऐसे में इस बड़े बदलाव को एक बड़े राजनीतिक इवेंट के तौर पर भी भुनाने की कोशिश बीजेपी की है.

जीएसटी के लिए जागरुकता लाई जाएगी

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष के मुताबिक देश के लिए जीएसटी एक महत्वपूर्ण फैसला है, जिससे टैक्स सिस्टम की तमाम खामियां न सिर्फ दूर होंगी, बल्कि ये आसान भी होगा और लोगों के लिए फायदेमंद भी. इसीलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिले और लोग इसके महत्व को समझें इसलिए जागरूकता लाई जाएगी.

कनॉट प्लेस पर मनाया जाएगा जश्न

तिवारी ने दिल्ली बीजेपी के तमाम नेताओं को जश्न की तैयारी के लिए कहा है, साथ ही इसके लिए अलग अलग नेताओं को ज़िम्मेदारी दी जा रही है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक 30 जून की रात को इंडिया गेट या कनॉट प्लेस पर जश्न का मुख्य समारोह किए जाने की योजना है. जहां संसद में हो रही कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया जाएगा और जैसे ही 12 बजे जीएसटी लागू होगा, हज़ारों लोग इस नए सिस्टम का स्वागत करेंगे.

Advertisement

इसके अलावा 6 जुलाई को दिल्ली बीजेपी तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़ा जीएसटी सम्मेलन कर रही है, जिसमें जीएसटी के फायदों को गिनाया जाएगा. इस समारोह में वित्त मंत्री अरुण जेटली शामिल होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »