जेठमलानी के खिलाफ जेटली के वकीलों ने हाई कोर्ट में की शिकायत

बुधवार को अरुण जेटली v/s केजरीवाल मानहानि मामले में सुनवाई के दौरान जेठमलानी ने अरुण जेटली को चोर कहा था. इसके साथ ही जेठमलानी ये भी कहा था कि वे इस बात को कोर्ट में साबित करेंगे. गौरतलब है कि जेठमलानी मानहानि के मामले में केजरीवाल के वकील हैं.

Advertisement
जेठमलानी के खिलाफ जेटली के वकीलों ने हाई कोर्ट में की शिकायत जेठमलानी के खिलाफ जेटली के वकीलों ने हाई कोर्ट में की शिकायत

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2017,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

दिल्ली हाई कोर्ट में अरुण जेटली के वकील राजीव नायर और संदीप सेठी ने राम जेठमलानी के जेटली को लेकर दिए गए कल के बयान पर आपत्ति जताई है. जेटली के वकीलों ने कहा अगर राम जेठमलानी ने केजरीवाल के कहने पर कल सुनवाई के दौरान वो सारी बातें कहीं तो ये मामला मानहानि की राशि बढ़ाने का है और अगर जेठमलानी ने खुद से कहा है तो बार काउंसिल रूल ऑफ प्रैक्टिस के खिलाफ है. हाई कोर्ट भी दोनों वकीलों की बात सुनने के बाद उनसे सहमत हुआ और कहा इस संबंध में जरूरी अर्जी कोर्ट को दें.

Advertisement

अगली सुनवाई 26 मई 2017 को होगी. आपको याद दिला दें कि बुधवार को अरुण जेटली v/s केजरीवाल मानहानि मामले में सुनवाई के दौरान जेठमलानी ने अरुण जेटली को चोर कहा था. इसके साथ ही जेठमलानी ये भी कहा था कि वे इस बात को कोर्ट में साबित करेंगे. गौरतलब है कि जेठमलानी मानहानि के मामले में केजरीवाल के वकील हैं.

में हाई कोर्ट में बेहद तीखी बहस और हमलावर तेवर तेज हो गए हैं. एक तरफ जेठमलानी जेटली पर व्यक्तिगत हमले करते दिखे तो दूसरी तरफ जेटली ने भी जेठमलानी को चेतावनी दे दी कि अगर उन्होंने व्यक्तिगत हमले करना बंद नहीं किया तो 10 करोड़ की मानहानि की रकम को वो और बढ़ा देंगे.

ने कोर्ट में ये भी कहा था कि काला धन लाने में मैंने जितनी लड़ाई लड़ी अरुण जेटली ने उस पर पानी फेर दिया. के दूसरे काउंसिल ने कोर्ट से दूसरे दिन का समय मांगा. जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 28 और 31 जुलाई की तारीख दे दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement