बस विवाद पर बोले स्वतंत्र देव- प्रियंका कांग्रेस शासित राज्य देखें और अखिलेश सैफई

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस इस समय ओछी राजनीति कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पर प्रवासी मजदूरों के लिए ये कुछ नहीं कर रहे हैं, लेकिन यूपी में बसों के नाम पर ड्रामा कर रहे हैं.

Advertisement
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2020,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST
  • कांग्रेस सहयोग के नाम पर कभी कुछ नहीं करती: स्वतंत्र देव सिंह
  • संकट के वक्त तत्काल निर्णय लेना पड़ता है: यूपी बीजेपी अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि मोदी और योगी सरकार कोरोना की आपदा में लड़ने में लगी है. ऐसे में विपक्ष घटिया राजनीति पर उतर आया है. उनका कहना है प्रियंका गांधी कांग्रेस शासित राज्यों को देख लें कि वहां पर प्रवासी मजदूरों की क्या व्यवस्था है, उन्हें कैसे भेजा रहा है. उनकी मंशा अच्छी होती तो राजस्थान और पंजाब से मजदूर पैदल नहीं आते. अखिलेश के आरोपों पर स्वंत्रदेव कहते हैं कि बेहतर होगा कि एक बार वह अपने गांव सैफई के मजदूरों से पूछ लें उन्हें सच का पता चल जाएगा. 

Advertisement

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा कि प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस इस समय ओछी राजनीति कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पर प्रवासी मजदूरों के लिए ये कुछ नहीं कर रहे हैं, लेकिन यूपी में बसों के नाम पर ड्रामा कर रहे हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

स्वतंत्र देव ने कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब से मजदूरों को पैदल और ट्रकों में ठूंसकर भेजा जा रहा है. कांग्रेस वहां के लिए ट्वीट क्यों नहीं करती? उन प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम क्यों नहीं करती? अगर महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान से मजदूरों को बसों से भेजा जाता तो कोई समस्या न पैदा होती. जो हादसे हुए वे भी न होते. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि यूपी की योगी सरकार प्रवासी मजदूरों को देश के विभिन्न राज्यों से ट्रेन और बस के माध्यम से वापस लाकर सकुशल उनके घर तक पहुंचा रही है. अब तक 15 लाख से अधिक श्रमिक लाये जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार अन्य राज्यों के मजदूरों की भी उतनी ही चिंता कर रही है. अगर अन्य राज्य सरकारें अपने अपने प्रदेशों की चिंता की होतीं तो इतनी भयंकर भीड़ यूपी में न होती. 

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

'कांग्रेस सहयोग के नाम पर कुछ नहीं करती'

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहयोग के नाम पर कभी भी कुछ नहीं करती है. इस दल के किसी नेता ने कोरोना से लड़ने के लिए बने पीएम केयर फंड में भी कुछ नहीं जमा किया. यह दल केवल राजनीति करता है. ये लोग बयानबाजी ज्यादा करते हैं. गरीबों की सेवा से इनका कोई लेन देना नहीं है. 

यह पूछने पर कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भी आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा सरकार कोई काम नहीं सिर्फ राजनीति कर रही है, इस पर भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश अपने गांव सैफई जाएं. मजदूरों से पूछ लें, जवाब मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि इस समय हर पार्टी को गरीबों की सेवा करनी चाहिए. भाजपा द्वारा 2़ 94 करोड़ लोगों को भोजन, राशन किट मिल रहे हैं. ये 17 मई की शाम तक का आंकड़ा है. पीएम केयर फंड में यूपी के कार्यकर्ताओं ने 56 करोड़ रुपये जमा किया. 85 लाख मास्क वितरित हुए. 63,96,000 से अधिक आरोग्य सेतु एप डाउन लोड कराया.

Advertisement

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

'संकट के वक्त तत्काल निर्णय लेना पड़ता है'

लोग कह रहे हैं कि लॉकडाउन से पहले प्रवासियों को अपने घर पहुंचने के लिए समय देना चाहिए था. लोगों के इस सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि संकट के वक्त तत्काल निर्णय लेना पड़ता है. अगर समय से लॉकडाउन न किया जाता तो स्थितियां भयावह होती. प्रधानमंत्री ने इस संकट में जो पैकेज की घोषणा की है, वह कोई मामूली बात नहीं है. 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यूपी में कोरोना की स्थिति काफी नियंत्रित थी, लेकिन, पहले तबलीगी जमात ने और अब प्रवासी मजदूरों के कारण संख्या बढ़ रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस पर फिर से कंट्रोल हो जाएगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement