सिद्धू के PAK आर्मी चीफ से गले मिलने को लेकर फंस गई कांग्रेस!

पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के सेना प्रमुख के गले मिलना कांग्रेस के गले की फांस बन गया है. कांग्रेस कभी सिद्धू के बचाव में तो कभी पंजाब  के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के  बयान से सहमत होते दिख रही है.

Advertisement
पाक आर्मी चीफ से गले मिलते कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाक आर्मी चीफ से गले मिलते कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू

विवेक पाठक / कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

क्रिकेटर से पाकिस्तान के पीएम बने इमरान खान के मेहमान बने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर विवाद थम नहीं रहा.  सिद्धू का पाकिस्तान जाना और वहां पाक आर्मी चीफ के गले लगना वैसे तो कांग्रेस बड़ा मसला नहीं मान रही थी. लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के गले मिलने को गलत बताकर मुद्दे को हवा दे दी, वहीं बीजेपी इसको पहले से ही बड़ा मुद्दा बनाए हुए है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू खुद राहुल गांधी से अनुमति लेकर पाकिस्तान गए थें. फिर पाक आर्मी चीफ से गले मिलने की सफाई देते हुए सिद्धू ने गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव पर करतार पुर साहिब के लिए रास्ता खुलने का हवाला दिया. जिस पर सिद्धू के पक्ष में पार्टी ने खड़ा होने का फैसला किया. लेकिन इसी बीच कैप्टन अमरिंदर ने सिद्धू पर निशाना साध दिया. जिस पर कांग्रेस ने सिद्धू को खुद सफाई देने को कह दिया.

इसके बाद भी पार्टी ने मोदी-नवाज शरीफ मुलाकात की तस्वीरें जारी कर सिद्धू के पक्ष में खड़ा होने का फैसला किया. लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पार्टी लाइन पर रहते हुए बयान तो दिया, लेकिन अमरिंदर के बयान पर भी सहमति जता बैठे.

इसके बाद जब यह संदेश गया कि, पार्टी अमरिंदर की लाइन ले रही है, तो आनन फानन में पार्टी के बड़े नेताओं ने मैदान संभाला. पार्टी नेता दिग्विजय सिंह और अम्बिका सोनी ने अगले ही दिन कैप्टन के बयान को दरकिनार करते हुए खुलकर सिद्धू का समर्थन कर दिया.

Advertisement

दिग्विजय सिंह सिद्धू के समर्थन में उतरे

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा जब प्रधानमंत्री मोदी बिना बताये बिना बुलाये पाकिस्तान जाकर नवाज शरीफ के गले मिल गए तब देशद्रोह और देशभक्ति कहां थी. पाकिस्तान से चीनी आयात की जाती है, भारत के किसानों को उसके बाद दाम कम मिलता है. सिद्धू ने इमरान के साथ क्रिकेट खेला है, उस वजह से गये तो बवाल क्यों? ऐसा था तो वीजा ही क्यों दिया?

इसी के साथ आखिरकार कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष तिवारी ने पार्टी मंच से कहा कि, सिद्धू का पाकिस्तान जाना कोई मुद्दा ही नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »