विजय माल्या को लेकर सरकार से कांग्रेस ने पूछे ये 5 सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने चुटकी लेते हुए कहा, 'माल्या और ललित मोदी की जोड़ी, देश का पैसा ले दौड़ी.'

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST

बैंकों से 9000 करोड़ रुपये कर्ज लेकर देश से बाहर जाने वाले कारोबारी को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. कांग्रेस ने केंद्र सरकार से माल्या को लेकर सवाल किए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने चुटकी लेते हुए कहा, 'माल्या और ललित मोदी की जोड़ी, देश का पैसा ले दौड़ी.'

कांग्रेस ने माल्या के देश छोड़ने के मामले में सरकार से सवाल किए हैं.

Advertisement

ये हैं कांग्रेस के पांच सवाल-
1. क्या भारत सरकार ब्रिटिश सरकार पर माल्या के प्रत्यार्पण के लिए दबाव बनाएगी? या फिर ललित मोदी मामले की तरह टालेगी?
2. क्या 2 मार्च को देश छोड़ने से ठीक पहले एक मार्च को में वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिले थे विजय माल्या? अगर मिले थे तो क्या बात हुई? क्या जेटली ने इस बारे में PM से बात की?
3. सीबीआई ने नोटिस क्यों बदला?
4. ईडी ने 7 मार्च को फिर 18 मार्च को पेश होने को कहा है. और भी तमाम अब सक्रिय हो रही हैं?
5. यूनाइटेड स्पिरिट्स कंपनी बेची गई तो उसका पैसा बैंकों को क्यों नहीं दिया गया?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement