PM मोदी का ट्वीट, अस्पताल के बेड से भी उठकर अर्जन सिंह करना चाहते थे सैल्यूट

पाकिस्तान के खिलाफ 1965 में भारत की जीत में भी अर्जन सिंह का योगदान बेहद अहम रहा. देश के इस सबसे बड़े सिपाही के निधन के बाद देश भर में शोक की लहर है और हर क्षेत्र की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ी हैं.

Advertisement
एयर मार्शल अर्जन सिंह का 98 वर्ष की आयु में निधन एयर मार्शल अर्जन सिंह का 98 वर्ष की आयु में निधन

आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:38 AM IST

भारतीय वायु सेना के सबसे जांबाज सेनानी मार्शल अर्जन सिंह शनिवार को दुनिया छोड़ गए, लेकिन पीछे छोड़ गए अपनी वीर गाथाएं. चाहे वह वायु सेना में सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाले एकमात्र ऑफिसर की दास्तान हो या 44 की उम्र में वायु सेना की कमान संभालना. इन सबसे बढ़कर पाकिस्तान के खिलाफ 1965 में भारत की जीत में भी अर्जन सिंह का योगदान बेहद अहम रहा.

Advertisement

देश के इस सबसे बड़े सिपाही के निधन के बाद देश भर में शोक की लहर है और हर क्षेत्र की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ी हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पहला शोक संदेश आया और उसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर पूरे देश दुखी है. हम देश को दिए गए उनके सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखेंगे."

राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा, "भारतीय वायु सेना के मार्शल एवं महान एयर वॉरियर अर्जन सिंह के निधन पर दुखी हूं. उनके परिवार वालों और वायु सेना कम्युनिटी के प्रति संवेदना."

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने लिखा है, "मार्शल अर्जन सिंह के निधन से दुखी हूं. अर्जन सिंह के निधन पर दुखी पूरे देश के साथ हूं. उनके परिवार के प्रति मेरी दिली संवेदनाएं."

Advertisement
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट पर अपने शोक संदेश में कहा है, "भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह जी के दुखद निधन पर शोक संवेदनाएं. हालिया स्मृतियों में वह महान सैनिकों में से एक के तौर पर याद आते हैं.

खेल जगत भी मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने में पीछे नहीं रहा. रवींद्र जडेजा, मुक्केबाज विजेंदर सिंह, मोहम्मद कैफ और विरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »