चिदंबरम के बयान पर बोली BJP- गरीब और आकांक्षी भारतीयों का अपमान कर रही है कांग्रेस

चिदंबरम ने कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को समझ नहीं आ रहा कि रोजगार कैसे सृजित किया जाए. उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सरकार रोजगार सृजन के बारे में बेतुके दावे करके हमारे कॉमनसेंस पर हमला कर रही है.

Advertisement
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम फाइल फोटो कांग्रेस नेता पी चिदंबरम फाइल फोटो

अजीत तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:16 AM IST

रोजगार को लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है. बीजेपी ने कांग्रेस पर गरीब और आकांक्षी भारतीयों का अपमान करने का आरोप लगाया.

भाजपा ने ट्विटर पर कहा, ‘कांग्रेस पार्टी ने गरीब और आकांक्षी भारतीयों का फिर से अपमान किया है. लाखों मेहनती भारतीयों की आजीविका की तुलना भीख मांगने से करके कांग्रेस ने गरीबों का हमेशा की तरह तिरस्कार किया है.’

Advertisement

भाजपा ने मोदी के चाय बेचने की पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि भ्रष्ट और वंशवादियों पर एक ईमानदार और कड़ी मेहनत वाले चायवाले के लिए ऐतिहासिक जनादेश को कांग्रेस अभी तक स्वीकार नहीं कर पाई है.

दरअसल, भाजपा ने कांग्रेस पर यह आरोप उसके नेता पी चिदंबरम के उस बयान को लेकर लगाया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि यदि पकौड़ा बेचना रोजगार है तो भीख मांगना भी एक रोजगार है.

चिदंबरम ने रविवार को ट्वीट कर कहा था, ‘प्रधानमंत्री ने कहा था कि पकौड़ा बेचना भी एक रोजगार है. उस तर्क से तो भीख मांगना भी रोजगार है. चलिये जीने के लिए भीख मांगने के लिए बाध्य गरीब या विकलांग व्यक्तियों को भी रोजगार वाले व्यक्तियों के तौर गिन लेते हैं. सच्चाई यह है कि भारत ने तीन वर्ष में मामूली आर्थिक वृद्धि की है लेकिन रोजगार के अवसर नहीं बढ़े हैं, सरकार को समझ में नहीं आ रहा कि रोजगार का सृजन कैसे करना है.’

Advertisement

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने कहा कि 2017-2018 में 70 लाख नए रोजगार के दावे की दो विद्वानों ने हवा निकाल दी है. उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें है कि भविष्य निधि में योगदान देने वाले सदस्यों की संख्या जुलाई 2017 में 462 लाख से कम होकर सितम्बर 2017 में 438 लाख हो गई. उन्होंने कहा कि नौकरी पर चर्चा के दौरान नौकरी और स्वरोजगार के बीच अंतर रखना महत्वपूर्ण है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »