Chandrayaan-2 landing: जानें- कहां देख सकते हैं चंद्रयान-2 की LIVE लैंडिंग

भारत का चंद्रयान-2 देर रात चांद के दक्षिणी हिस्से की सतह पर लैंड करेगा. चांद के इस हिस्से तक पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा.

Advertisement
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर होगी चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर होगी चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

  • चांद पर देर रात होगी चंद्रयान-2 की लैंडिंग
  • रात करीब 1.30 बजे बाद चांद पर उतरेगा चंद्रयान-2
  • चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैंड करेगा चंद्रयान-2

भारत का चंद्रयान-2 देर रात चांद के दक्षिणी हिस्से की सतह पर लैंड करेगा. चांद के इस हिस्से तक पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिक पिछले काफी लंबे वक्त से इस मिशन पर काम कर रहे हैं. वहीं घर बैठे लोग भी चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग को देख सकते हैं.

Advertisement

चंद्रयान-2 की लाइव टेलीकास्टिंग दिखाने के लिए इसरो ने भी पूरी व्यवस्था कर रखी है. ISTRAC के अंदर जर्मन टेक्नोलॉजी के स्क्रीन लगाए गए हैं, ताकि मीडिया और स्थानीय लोगों को पूरे इंवेट की लाइव अपडेट मिलती रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ISTRAC सेंटर के बगल में स्थित मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) से इस ऐतिहासिक घटना के गवाह बनेंगे. उनके साथ करीब 70 बच्चे भी चंद्रयान-2 की लैंडिंग को लाइव देखेंगे.

यहां देखें लाइव

हालांकि देश और दुनिया में मौजूद लोग भी घर बैठे चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग को देख सकते हैं. आजतक पर लाइव टीवी स्ट्रीम ( ) कर चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग को देखा जा सकता है. वहीं फेसबुक पर चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग इसरो के फेसबुक () पेज पर देखी जा सकती है. इसके अलावा ट्विटर पर इसरो के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट () पर भी चंद्रयान-2 की लैंडिंग को देखा जा सकता है.

Advertisement

वहीं यूट्यूब पर भी चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देख सकते हैं. इसरो के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट () पर चंद्रयान की लाइव लैंडिंग देख सकते हैं. इसके अलावा यूट्यूब पर ही दूरदर्शन नेशनल () पर चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देख सकते हैं.

ये होगा लैंडिंग का वक्त

7 सितंबर की रात करीब 1.38 बजे चंद्रयान-2 चांद के ऊपर 35 किमी की ऊंचाई से सतह की तरफ जाना शुरू करेगा. करीब 10 मिनट बाद 7.4 किमी की ऊंचाई से इस पर ब्रेक लगाया जाएगा. ये ब्रेक उसके इंजन को विपरीत दिशा में स्टार्ट कर किया जाएगा. करीब दो मिनट बाद 1.50 बजे विक्रम लैंडर चांद की सतह की मैपिंग शुरू करेगा. इसके ठीक दो मिनट बाद यानी 1.52 बजे विक्रम लैंडर चांद की सतह की सबसे नजदीकी तस्वीर पृथ्वी पर इसरो सेंटर को भेजेगा.

इस तस्वीर को भेजने के बाद करीब एक मिनट बाद यानी 1.53 बजे के आसपास वह चांद की सतह पर उतरेगा. इसके दो घंटे बाद यानी 3.53 बजे विक्रम लैंडर, रोवर के बाहर आने के लिए अपने दरवाजों को खोलकर रैंप बाहर निकालेगा. आधे घंटे बाद 4 बजकर 23 मिनट पर प्रज्ञान ऑन होगा.

सुबह 5.03 बजे प्रज्ञान रोवर का सोलर पैनल एक्टीवेट होगा. इसके करीब 16 मिनट बाद 5.19 बजे प्रज्ञान रोवर विक्रम लैंडर से रैंप के सहारे बाहर निकलेगा. उसे चांद की सतह पर उतरने में करीब दस मिनट लगेंगे. यानी 5.29 मिनट पर प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर उतरेगा. इसके बाद 5.45 बजे प्रज्ञान रोवर अपने यान यानी विक्रम लैंडर की सेल्फी लेकर पृथ्वी पर भेजेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »