दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट हंगामे में 2 FIR दर्ज, मीडिया फुटेज की ली जा रही मदद

सोमवार को राष्ट्र द्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों, छात्रों और टीचर्स ने जमकर हंगामा किया. हंगामे के दौरान ही बीजेपी MLA ओपी शर्मा ने कोर्ट के बाहर ही एक युवक की पिटाई कर दी. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है.

Advertisement
युवक की पिटाई करते ओपी शर्मा युवक की पिटाई करते ओपी शर्मा

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में सोमवार को हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर लिए हैं. पुलिस ने तिलक मार्ग थाने में कोर्ट के अंदर पत्रकारों से मारपीट के लिए अलग और कोर्ट के बाहर हुई मारपीट में अलग एफआईआर दर्ज की है.

जानकारी के मुताबिक, झगड़े और हंगामे के सेक्शन के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और मीडिया की फुटेज की मदद ली जा रही है. मामले में बीजेपी विधायक ओपी शर्मा पर अपने समर्थकों के साथ कोर्ट परिसर के बाहर युवक को पीटने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि पुलिस की एफआईआर में किसी का नाम नहीं लिया गया है.

Advertisement
बीजेपी विधायक ने एक युवक को पीटा
राष्ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की सोमवार को कोर्ट में पेशी हुई. इस दौरान वकीलों, छात्रों और शि‍क्षकों ने कोर्ट परिसर में न सिर्फ नारेबाजी की बल्कि‍ जमकर हंगामा किया. इसी दौरान वहां मौजूद बीजेपी MLA ओपी शर्मा और उनके समर्थकों ने कोर्ट परिसर में ही एक युवक पर लात-घूंसों की बारिश कर दी. पुलिस मामले में विधायक के खि‍लाफ केस भी दर्ज कर सकती है.

 

ओपी शर्मा बोले- मुझे धक्का दिया गया
हालांकि, बीजेपी विधायक किया है. अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा, 'मैं कोर्ट से निकल रहा था, तभी हमने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुने और इसका विरोध किया. जिस पर लोगों ने मुझे धक्का दिया. इसी प्रतिक्रिया में कुछ लोगों ने उस शख्स के साथ मारपीट की जो नारेबाजी कर रहा था. देश के खि‍लाफ नारेबाजी करने वालों को सजा मिलनी चाहिए.'

Advertisement

कैमरे में कैद हुई MLA की हरकत
दिलचस्प बात यह है कि विधायक के खंडन के बाद मारपीट के आरोपों की तस्दीक करता एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें बीजेपी विधायक और उनके समर्थक युवक को लात-घूंसे मारते दिख रहे हैं. इस घटना के बाद ओपी शर्मा ने ट्वीटर के जरिए मीडिया पर अभद्र टिप्पणी भी की, लेकिन आलोचना होने के बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया.

गिरफ्तारी की हो रही मांग
सोमवार दोपहर बाद की इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस के लिए भी ले गई. उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने ट्वीट कर कहा कि विधायक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »