बीजेपी नेता का बयान- पीएम मोदी को राजीव गांधी के खिलाफ ऐसा नहीं बोलना चाहिए था

कर्नाटक के बीजेपी नेता श्रीनिवास प्रसाद ने कहा, मैं पीएम मोदी का बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन उन्हें राजीव गांधी के खिलाफ ऐसा नहीं बोलना चाहिए था. श्रीनिवास ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भी राजीव गांधी के बारे में कई अच्छी बातें की हैं.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2019,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

2019 लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर के मतदान से पहले चुनावी रण में राजीव गांधी पर सियासत गरमा गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी रैलियों और जनसभाओं में पूर्व पीएम राजीव गांधी पर निशाना साध रहे हैं. एक तरफ जहां पीएम मोदी राजीव गांधी पर भ्रष्टाचार जैसे सनसनीखेज आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी और उन्हीं की पार्टी के नेता ने आपत्ति जताई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता श्रीनिवास प्रसाद ने पीएम मोदी के बयान से असहमति जाहिर की है.

Advertisement

कर्नाटक के बीजेपी नेता श्रीनिवास प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से राजीव गांधी की मौत नहीं हुई है. कोई भी इस बात पर विश्वास नहीं करता. श्रीनिवास ने कहा, मैं पीएम मोदी का बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन उन्हें राजीव गांधी के खिलाफ ऐसा नहीं बोलना चाहिए था. राजीव गांधी ने कम उम्र में अपने कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां संभाली थीं. श्रीनिवास ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भी राजीव गांधी के बारे में कई अच्छी बातें की हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी पर सनसनीखेज आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने ससुराल के लोगों के साथ छुट्टियां मानने के लिए INS विराट का इस्तेमाल किया. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राजीव गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार और नौसेना ने उनके परिवार और ससुराल पक्ष की मेजबानी की और उनकी सेवा में एक हेलिकॉप्टर को भी लगाया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्या यह कभी कल्पना की जा सकती है कि भारतीय सेना के प्रमुख युद्धपोत का इस्तेमाल अपने इस्तेमाल के लिए एक टैक्सी की तरह किया जाए. वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी गुरुवार को ट्वीट करके राजीव गांधी पर निशाना साधा. अरुण जेटली ने कहा कि कामदार ने भारत की नौसेना का इस्तेमाल आतंक पर हमला करने के लिए किया जबकि नामदार परिवार ने ससुराल वालों के साथ छुट्टियां गुजारने के लिए इसका इस्तेमाल किया.

Advertisement
चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »