आतंकियों की मौत पर ओवैसी ने लोकसभा में सरकार से जवाब मांगा

एआईएमआईएम नेता असद्दुदीन ओवैसी ने लोकसभा में गृह मंत्रालय से मारे गए उन तीन आतंकियों के बारे स्थिति साफ करने की मांग की. उन्होंने कहा कि आतंकी कहां मारे गए, मंत्रालय इसकी विस्तार से जानकारी दे.

Advertisement
ओवैसी ने मारे गए आतंकियों की जानकारी मांगी ओवैसी ने मारे गए आतंकियों की जानकारी मांगी

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

बीते दिनों पाकिस्तान से भारत में घुस आए 10 आतंकियों में से तीन के मार जाने की खबर पर एआईएमआईएम नेता असद्दुदीन ओवैसी ने लोकसभा में सवाल उठाया. ओवैसी ने गृह मंत्रालय से मारे गए उन तीन आतंकियों के बारे स्थिति साफ करने की मांग की. उन्होंने कहा कि आतंकी कहां मारे गए, मंत्रालय इसकी विस्तार से जानकारी दे.

महाशिवरात्रि पर हमले का था इनपुट
पाकिस्तान से भारत में गुजरात के रास्ते घुसपैठ करने वाले को सुरक्षा एजेंसियों ने मार गिराया. इनपुट मिले थे कि ये आतंकी के मौके पर गुजरात और अन्य राज्यों में किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. इन आतंकियों की पहचान की पुष्टि होने तक इसके बारे में बाकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी.

Advertisement

बाकी आतंकियों की तलाश जारी
बीते दिनों सुरक्षाबलों ने मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इसमें शुरुआती कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. उनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है. बाकी 7 आतंकियों की भी तलाश जारी है. मारे गए आतंकियों के संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »