होर्मुज में भारतीयों की मौत पर UN ने US को फटकारा, याद दिलाए कायदे-कानून

होर्मुज में अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत के बाद गुरुवार को अमेरिका ने एक बार फिर से इंडियन क्रू वाले जहाज पर हमला किया था. इसके बाद भारत ने अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है. वहीं इस मामले में संयुक्त राष्ट्र और IMO का बयान आया है.

Advertisement
भारतीयों पर हमले को लेकर इंडिया ने अमेरिका के सामने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. (Photo: ITG) भारतीयों पर हमले को लेकर इंडिया ने अमेरिका के सामने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

ओमान के तट पर कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को दूसरी बार तलब किया है. भारत ने अमेरिकी राजनयिक जेसन मीक्स को तलब किया. गौरतलब है कि गुरुवार को भी अमेरिकी नौसेना ने ओमान तट के पास 20 भारतीय क्रू मेंबर वाले एक जहाज पर हमला किया था. 

Advertisement

इसके पहले जब अमेरिकी नेवी के हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत हुई थी तब भी भारत ने अमेरिकी राजनयिक जेसन मीक्स को बुलाकर आपत्ति दर्ज कराई थी. 

भारत ने कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को "बेहद चिंताजनक" बताया है और इस मामले को अमेरिका के सामने सख्ती से उठाया है.

इस बीच अमेरिकी नौसेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर संयुक्त राष्ट्र समेत दूसरे संगठनों और देशों ने अमेरिकी कार्रवाई की तीखी आलोचना की है और इसे अस्वीकार्य बताया है. अमेरिकी दादागीरी के सामने तनकर खड़े होते हुए अंतर्राष्ट्रीय मेरीटाइम संगठन (अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन ) ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर असर डालने वाली सभी गतिविधियों में अंतरराष्ट्रीय कानूनों और समुद्र में व्यक्ति की सुरक्षा का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए. वहीं UN ने कहा कि वो IMO के बयान से इत्तेफाक रखता है.

Advertisement

बुधवार को अमेरिका ने पलाऊ के झंडे वाले एक टैंकर पर हमला किया था. इस टैंकर का नाम MT सेटेबेलो है. अमेरिका नौसेना ने सेटेबेलो पर मिसाइलों से हमला किया था. इस हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी.  

यह भी पढ़ें: 3 दिन, 3 जहाजों पर हमला, 3 भारतीयों की मौत, होर्मुज के पानी में अमेरिका की मनमानी!  

भारत ने गुरुवार को कहा कि पिछले चार दिनों में ओमान के तट के पास भारतीय क्रू मेंबर वाले तीन कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी सेना ने हमला किया, जिसमें तीन भारतीयों की मौत हो गई. नई दिल्ली ने इन हमलों को लेकर अमेरिका के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. 

दुनिया भर में जहाजों की सुरक्षा और समुद्री अनुशासन करने वाली संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने इस घटना के लिए अमेरिका की तीखी आलोचना की. 

IMO ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के पास हुई इस घटना में जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई और तीन नाविकों की मौत हो गई. 

IMO के महासचिव आर्सेनियो डोमिंग्वेज ने कहा कि वह किसी भी पक्ष की ओर से की गई ऐसी किसी भी हरकत की "कड़ी" निंदा करते हैं, जिससे नाविकों की जान और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग की सुरक्षा को खतरा हो.

Advertisement

"यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. मेरी संवेदनाएं उन तीन नाविकों के परिवारों के साथ हैं जिनकी जान चली गई और उन सभी लोगों के साथ भी जो क्रू सदस्यों के बारे में खबर का इंतजार कर रहे हैं."

डोमिंग्वेज़ ने कहा कि IMO ने हर समय नाविकों, आम नागरिक जहाजों और नेविगेशन की आज़ादी की सुरक्षा की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है. 

डोमिंग्वेज़ ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर असर डालने वाली सभी गतिविधियों में अंतरराष्ट्रीय कानून और समुद्र में जीवन की सुरक्षा का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए. नाविकों की सुरक्षा एक साझा ज़िम्मेदारी है जिसे सबसे ज़्यादा अहमियत दी जानी चाहिए."

IMO के बयान से सहमति जताते हुए संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी-जनरल ने इस हमले की निंदा की. सेक्रेटरी-जनरल के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने ने कहा कि, 'खास बात यह है कि सेट्टेबेलो टैंकर पर हमला हुआ और कई भारतीय नाविक मारे गए. और इस हमले की इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइज़ेशन (IMO) के सेक्रेटरी-जनरल ने साफ़ तौर पर निंदा की थी. और हम उस बात का पूरी तरह से समर्थन और अनुमोदन करते हैं.'
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »