युद्ध की धमकी से भारत नहीं डरेगा, सेना करारा जवाब देने में सक्षम: अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारत-पाकिस्तान के बीच जारी हालिया तनावों पर कहा है कि पाकिस्तान युद्ध की धमकी दे रहा है लेकिन भारतीय सेना, पाकिस्तान को जवाब देने में सक्षम है.

Advertisement
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की फाइल फोटो (क्रेडिट-IANS) कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की फाइल फोटो (क्रेडिट-IANS)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

  • पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब देने में सेना सक्षम
  • पाकिस्तान युद्ध की धमकी देकर डरा नहीं सकता
  • राज्यपाल सत्यपाल मलिक बीजेपी नेता की तरह कर रहे काम
  • सरकार सत्यपाल मलिक को पद से हटाए

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान युद्ध की धमकी दे रहा है, लेकिन भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जवाब देने में सक्षम है. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान युद्ध की धमकी देकर भारत को डरा नहीं सकता है.

Advertisement

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान वॉर मोंगरिंग कर रहा है. ऐसे में अगर पाकिस्तान सोच रहा है कि वह डरा देगा तो उसका सोचना गलत है. हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है, हम मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं.

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर अधीर रंजन ने कहा कि सरकार उन्हें सेट करे. उन्होंने राज्यपाल भवन को भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय बना रखा है. वे बीजेपी के प्रवक्ता की तरह बयानबाजी कर रहे हैं. वे थप्पड़ मारने की बात करते हैं. सत्यपाल मलिक अपने संवैधानिक पद का दुरुपयोग कर रहे हैं. अधीर रंजन ने कहा कि सरकार सत्यपाल मलिक को राज्यपाल के पद से हटा दे.

भीमा कोरेगांव हिंसा पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं बॉम्बे हाई कोर्ट की इस टिप्पणी से सहमत नहीं हूं. यह एकेडमिक टेरर फैलाने की कोशिश है. लियो टॉलस्टॉय उन महान विचारकों में से एक थे जिन्होंने अहिंसा के विचार को दुनिया भर में फैलाया. इस तरह की टिप्पणी करना एकेडमिक टेरर फैलाने की तरह है.

Advertisement

दरअसल भीमा कोरेगांव केस में आरोपी वेरनोन गोंजाल्विस से बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस बात के लिए सफाई मांगी है कि आपने लियो टॉल्सटॉय की किताब वॉर एंड पीस समेत कई आपत्तिनजक सामग्रियां अपने पास क्यों रखीं. गोंजाल्विस की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये भी पूछा कि कहीं आप प्रतिबंधित संगठन का हिस्सा तो नहीं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »