दिल्‍ली: आतंकी हमले का साया, हाई अलर्ट

सुरक्षा एजेंसी के पास 14 नवंबर को आतंकवादी मास्‍टरमाइंड रियाज भटकल द्वारा आतंकी हमले की खबर आई है. सुरक्षा एजेंसी से खबर मिलते ही दिल्‍ली में हाई अलर्ट है.

Advertisement

आजतक वेब ब्‍यूरो

  • नई दिल्‍ली,
  • 12 नवंबर 2012,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

दिल्‍ली में एक बार फिर आतंकवाद का खतरा मंडरा रहा है. सुरक्षा एजेंसी के पास 14 नवंबर को आतंकवादी मास्‍टरमाइंड रियाज भटकल द्वारा आतंकी हमले की खबर आई है. सुरक्षा एजेंसी से खबर मिलते ही दिल्‍ली में हाई अलर्ट है.

यह अलर्ट दिल्‍ली पुलिस और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आरएडब्‍लू) ने लगाया है. यह आतंकी हमला दिल्‍ली मेट्रो और 14 नवंबर से शुरू हो रहे ट्रेड फेयर में होने की खबर थी जिसके बाद तुरंत दिल्‍ली में हाई अलर्ट कर दिया गया. यह अलर्ट साऊदी अरब से एक फोन आने के बाद किया गया. साऊदी में एक भारतीय ने 1 नवंबर को दिल्‍ली पुलिस को फोन किया और बताया कि कुछ संदिग्‍ध दिल्‍ली में आतंकी हमले की तैयारी करने की बात कर रहे थे.

Advertisement

इस फोन के बाद दिल्‍ली पुलिस और आरएडब्‍लू की टीम साऊदी पहुंची और फोन करने वाले व्‍यक्ति से मिली और उस संदिग्‍ध व्‍यक्ति की पूरी जानकारी ली. उस व्‍यक्ति द्वारा दी गई जानकारी से एक शख्‍स रियाज भटकल से मिलता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement