25 सितंबर से पूरे देश में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, आज से टेस्ट‍िंग शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयुष्मान भारत को लेकर कहा कि आज से इसकी टेस्ट‍िंग शुरू होगी. 4 से 5 हफ्ते तक यह टेस्ट‍िंग चलेगी. उसके बाद इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा.

Advertisement
पीएम मोदी पीएम मोदी

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:45 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि यह स्कीम 25 सितंबर से पूरे देश में लागू कर दी जाएगी.

अपने भाषण में उन्होंने जानकारी दी कि आज से यानी 15 अगस्त से आयुष्मान भारत के लिए इस्तेमाल की जाने वाली टेक्नोलॉजी की टेस्ट‍िंग शुरू होगी. यह टेस्ट‍िंग अगले 4 से 5 हफ्ते तक चलेगी. इसके बाद इसे 25 सितंबर को लागू कर दिया जाएगा.

Advertisement

अपने भाषण में ने कहा कि यह योजना टेक्नोलॉजी आधारित है. पीएम मोदी ने इस दौरान जानकारी दी कि इस स्कीम का फायदा देश के 10 करोड़ से भी ज्यादा परिवारों को मिलेगा. इस स्कीम से पूरे 50 करोड़ लोग फायदा उठा पाएंगे.

बता दें कि योजना देश के आर्थ‍िक तौर पर कमजोर परिवारों को सस्ती दरों पर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है. जो लोग इस योजना के तहत शामिल होंगे, उन परिवारों को सरकारी और अध‍िकृत निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी.

इस योजना का मकसद आने वाले खर्च को कम करना है. अध‍िकारियों के मुताबिक कम से कम 22 राज्यों ने इस स्कीम को ट्रस्ट मॉडल के तौर पर चलाने के लिए हामी भरी है. केंद्र सरकार ने इस स्कीम के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया है.

Advertisement

इसके तहत , नी रिप्लेसमेंट और स्टेंट‍िंग समेत कई अन्य ऑपरेशन और बीमारियां शामिल की गई हैं. इस योजना के तहत ये सब चीजें 15 से 20 फीसदी तक सस्ते मिलेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »