कोटा में बोले राहुल- PM मोदी ने डर के कारण आधी रात CBI निदेशक को हटाया

राहुल गांधी ने कोटा में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि आप लोग घर-घर जाइए और लोगों को बताइए कि किस तरह से राफेल डील में घोटाला हुआ है. राफेल डील की जांच सीबीआई करना चाहती थी, लेकिन उसके निदेशक को हटा दिया गया.

Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो-एएनआई) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो-एएनआई)

शरत कुमार / सुरेंद्र कुमार वर्मा

  • कोटा,
  • 25 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

अपने राजस्थान दौरे में लगातार दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सीबीआई निदेशक को जबरन छुट्टी पर भेजे जाने के मामले को राफेल सौदा से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसते हुए कहा कि उन्हें डर था कि सीबीआई जांच में राफेल डील की सच्चाई सामने आ जाती इसलिए उसके निदेशक को आधी रात को हटा दिया गया.

निदेशक को गलत तरीके से हटाया

Advertisement

राहुल गांधी ने अपने राजस्थान के दौरे के दूसरे दिन कोटा में कांग्रेस के महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग घर-घर जाइए और लोगों को बताइए कि किस तरह से राफेल डील में घोटाला हुआ है. राफेल डील की जांच सीबीआई करना चाहती थी. राफेल की फाइल के पास पहुंच गई थी, लेकिन इस बीच प्रधानमंत्री ने डरकर कांपते हुए आधी रात को सीबीआई निदेशक को हटा दिया.

उन्होंने कहा कि सीबीआई नहीं हटाए जाते तो राफेल डील पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता. सबसे बड़ी बात है कि निदेशक को गलत तरीके से हटाया गया है. यह लोग इस तरह से सीबीआई निदेशक को हटा ही नहीं सकते हैं.

उन्होंने कहा कि निदेशक को हटाने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश समेत तीन लोगों की कमेटी होती है जो इस बात पर निर्णय ले सकती है, लेकिन प्रधानमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश से नहीं पूछा और सीबीआई निदेशक को हटा दिया, क्योंकि देश का चौकीदार चोर हो गया है. चौकीदार डर गया है कि राफेल डील में सच्चाई सामने आ जाएगी.

Advertisement

PM ने बदला राफेल डील

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राफेल डील को प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं बदला और 30 हजार करोड़ का फायदा देश के उद्योगपति अनिल अंबानी को दे दिया, जिसकी कंपनी पर 45,000 करोड़ों का कर्जा है. इससे पहले बुधवार को भी दिनभर अलग-अलग सभाओं में राहुल गांधी ने इसी मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था.

महिला कांग्रेस के सम्मेलन में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस बार हम चुनाव में दो तीन सीटों पर रिस्क लेना चाहते हैं. रिस्क का मतलब है कि जो राजस्थान के नेता हैं अशोक गहलोत और सचिन पायलट वो महिलाओं के टिकट देने के नाम पर जिताऊ कैंडिडेट वाला कंडीशन लगा देते हैं, लेकिन इस बार हम रिस्क लेना चाहते हैं कि 2-3 सीटों पर महिलाओं को ज्यादा टिकट देकर देखें.

कांग्रेस सरकार में 50 फीसदी महिलाएं होंगी CM

राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए कहा कि दो-तीन सालों में देखिएगा कि 30 से 40 सीटों पर संगठन में महिलाएं बैठी होंगी. हमने इसकी शुरुआत कांग्रेस में जिला परिषद से कर दी है. विधायक से लेकर मंत्री तक में इसको ले जाएंगे और हम कोशिश करेंगे कि पूरे देश में कांग्रेस की सरकार में 50 फीसदी मुख्यमंत्री महिलाएं हों.

Advertisement

राहुल के इस बात पर महिला कांग्रेस में जोश भर गया और खूब नारेबाजी हुई. महिलाओं को लेकर राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि इसमें महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है. हमने यह बात उठाई तो उन्होंने कहा कि हमारे पास महिला विंग बना हुआ है, लेकिन सच्चाई यह है कि वह किसी भी तरह के फैसले में शामिल नहीं की जाती हैं. आरएसएस और बीजेपी की सोच है महिलाओं को घर के अंदर बंद रखना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »