बाड़मेर में सीमा पर चीनी नागरिक गिरफ्तार, पाकिस्तान जाने की था फिराक में

भारत- पाकिस्तान सीमा पर, पाकिस्तान जाने की कोशिश करते हुए एक चीनी नागरिक के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई है. राजस्थान के बाड़मेर के रामसर थाना पुलिस ने खुफिया रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए एक निजी बस में चीनी नागरिक को पाकिस्तान सीमा पर मुनाबाओ जाने की फिराक में पकड़ा है.

Advertisement
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर चीनी नागरिक को पकड़ा भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर चीनी नागरिक को पकड़ा

शरत कुमार / अमित रायकवार

  • राजस्थान ,
  • 05 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST

भारत- पाकिस्तान सीमा पर, पाकिस्तान जाने की कोशिश करते हुए एक चीनी नागरिक के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई है. राजस्थान के बाड़मेर के रामसर थाना पुलिस ने खुफिया रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए एक निजी बस में चीनी नागरिक को पाकिस्तान सीमा पर मुनाबाओ जाने की फिराक में पकड़ा है. बताया जा रहा है कि इस चीनी नागरिक के पास भारत और पाकिस्तान का वीजा था.

Advertisement

गुप्त सूचना के आधार पर चीनी नागरिक को पकड़ा
अभी ये नहीं आया है कि ये प्रतिबंधित नेशनल हाइवे संख्या 15 के पश्चिम में क्यों और कैसे पहुंचा है. चीन का ये नागरिक जब निजी बस से मुनाबाओं की तरफ जा रहा था तभी किसी ने सूचना खूफिया विभाग को दी सूचना रामसर थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद रामसर थाना पुलिस के एसएचओ कमल किशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस पर दबिश देकर इस चीनी नागरिक को हिरासत में लिया.

चीनी नागरिक से पुछताछ जारी है
तलाशी के दौरान इस चीनी नागरिक के पास भारत और दोनों देशों की वीजा पाए गए. चीनी नागरिक नाम एक्स यु युतिन बताया जा रहा है पुलिस इस नागरिक को हिरासत में लेकर गंभीरता से पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »