अलवर मॉब लिंचिंग केस में 4 पुलिसकर्मियों पर एक्शन

राजस्‍थान के अलवर जिले के रामगढ़ में रकबर खान की मॉब लिंचिंग मामले में तीन दिन बाद राजस्‍थान सरकार ने अपनी लापरवाही मान ली है. इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों को सजा दी गई है. इसके तहत थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर सुभाष सुभाष शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि मोहन चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है. इसके अलावा उस समय ड्यूटी पर मौजूद तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है.

Advertisement
घटनास्‍थ्‍ल पर पहुंची पुलिस घटनास्‍थ्‍ल पर पहुंची पुलिस

दीपक कुमार / शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 24 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST

राजस्‍थान के अलवर जिले के रामगढ़ में रकबर खान की मॉब लिंचिंग मामले में तीन दिन बाद राजस्‍थान सरकार ने अपनी लापरवाही मान ली है. इस मामले में 4 पुलिसकर्मियों पर एक्शन हुआ है. इसके तहत थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर सुभाष सुभाष शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया जबकि एएसआई मोहन चौधरी समेत 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है.

इन सबके बीच पुलिस के आला अधिकारियों ने आज घटनास्‍थल का दौरा भी किया और पूरे घटना की जानकारी ली. एडीजी अनार के रेड्डी के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने अपनी पूरी रिपोर्ट राजस्थान के डीजीपी को दे दी है. उसके बाद प्राथमिक रूप से पुलिसकर्मियों को लापरवाही में दोषी मानते हुए सजा दी गई है.

Advertisement

वहीं अब अलवर कांड की जांच जयपुर के एसपी क्राइम और विजिलेंस करेंगे और तीन दिनों में यह रिपोर्ट राजस्थान सरकार को दी जाएगी.

उधर, रामगढ़ के बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने आजतक के कैमरे पर माना कि हमारे कार्यकर्ताओं ने रकबर खान को पकड़कर चार-पांच थप्पड़ मारे थे. उसके बाद पुलिस को सौंप दिए. अब वह हार्ट अटैक से मरा या कैसे मरा, ये तो जांच का विषय है.

आहूजा ने कहा कि गाय हमारी माता है और मां की कोई तस्करी करे तो लोगों में गुस्सा जाहिर है. ये बड़े पैमाने पर गौ तस्करी करते हैं, लेकिन पुलिस इनको कुछ नही करती है. पुलिस की नाकामी की वजह से जनता में गुस्सा होता है. पुलिस ने गलत एफआईआर दर्ज की है जिन लोगों को पकड़ा है उन्हें तो थाने में फोनकर बुलाया था.

Advertisement

सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार की सरपरस्ती में मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं और इन सबके लिए सरकार जिम्मेदार है, जो एंटी सोशल लोगों पर कार्रवाई नहीं करती है. एक व्यक्ति को भीड़ पीट-पीट कर मार देती है और सरकार कुछ नहीं करती है. सरकार गुंडा तत्वों को संरक्षण दे रही है.

सचिन ने कहा कि बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा से पुलिस को पूछताछ करनी चाहिए कि आखिर कैसे उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी है. कहीं उनकी संलिप्ता तो नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement