पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. इस दौरान वह सांसदों के अवैध और गैरकानूनी दलबदल का मुद्दा उठाएंगे. सीएम की यह मुलाकात बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अन्य नेताओं को लेकर होने वाली है. राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए भगवंत मान को अपॉइंटमेंट मिल गया है.