पंजाबः महिला आयोग के सामने सहरावत ने कहा- सुरक्षा मिली तो देंगे सबूत

सहरावत ने आयोग के सामने पेश होने के बाद कहा कि जो आरोप उन्होंने पहले लगाए थे उन पर वो अभी भी कायम हैं. उन्होंने कहा था कि दिल्ली से पंजाब भेजे गए आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स और बड़े नेता टिकट देने के नाम पर पंजाब में महिलाओं का शोषण कर रहे हैं.

Advertisement
आम आदमी पार्टी से सस्पेंड विधायक देवेंद्र सहरावत आम आदमी पार्टी से सस्पेंड विधायक देवेंद्र सहरावत

केशव कुमार / सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 14 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST

आम आदमी पार्टी, पंजाब की महिला विंग ने दिल्ली के विधायक देवेंद्र सेहरावत पर पार्टी और पंजाब की महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पंजाब महिला आयोग से उनकी शिकायत की थी.

कुछ दिनों पहले पार्टी की पंजाब महिला विंग अध्यक्ष बलजिंद्र कौर के नेतृत्व वाले महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां के पास दिल्ली के बिजवासन के विधायक देवेंद्र सहरावत के खिलाफ लिखित शिकायत की थी.

Advertisement

सहरावत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
शिकायत में कहा गया था कि किसी व्यक्ति विशेष का नाम न लेकर उनकी पार्टी और पूरे पंजाब की महिलाओं के चरित्र पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. यह बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन सबने सहरावत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी. इसी शिकायत के आधार पर आयोग ने आम आदमी पार्टी से सस्पेंड देवेंद्र सहरावत को नोटिस भेजकर बुधवार, 14 सितंबर को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था.

सहरावत ने आयोग के सामने कहा- आरोप सही
सहरावत ने आयोग के सामने पेश होने के बाद कहा कि जो आरोप उन्होंने पहले लगाए थे उन पर वो अभी भी कायम हैं. उन्होंने कहा था कि दिल्ली से पंजाब भेजे गए के वॉलंटियर्स और बड़े नेता टिकट देने के नाम पर पंजाब में महिलाओं का शोषण कर रहे हैं. रोजाना इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं.

Advertisement

सुरक्षा मिली तो सबूत देंगे सहरावत
आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर ने कहा कि सहरावत ने संजय सिंह और दुर्गेश पाठक के नाम भी लिए और कहा है कि वो आयोग को तमाम सबूत भी देने को तैयार हैं, बशर्ते आयोग पहले उनकी सुरक्षा का इंतजाम कर दे. आयोग ने रिकॉर्ड कर लिए हैं. अब मामले की जांच पंजाब पुलिस को सौंपी जा सकती है. साथ ही मामले में सफाई देने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और दुर्गेश पाठक को भी आयोग के सामने बुलाया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement