मोहाली में 3 मंजिला इमारत ढही, एक लड़की समेत दो लोगों की मौत

मोहाली के सोहाना में बेसमेंट खुदाई के चलते एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें जिम संचालित था. मलबे में 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है. राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं. वहीं, अब तक गंभीर रूप से घायल एक महिला को मलबे से बाहर निकाला गया है और एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई है.

Advertisement
राहत और बचाव कार्य जारी. राहत और बचाव कार्य जारी.

कमलजीत संधू

  • मोहाली,
  • 21 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

पंजाब में मोहाली के सोहाना इलाके में बेसमेंट की खुदाई के दौरान तीन मंजिला इमारत ढह गई. इस इमारत में जिम संचालित हो रहा था और मलबे में 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है. सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग राहत कार्य में जुटे हैं. एसएसपी दीपक पारीक ने घटना की जांच का आश्वासन दिया है. वहीं, अब तक गंभीर रूप से घायल एक महिला को मलबे से बाहर निकाला गया है और 20 वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई है.

Advertisement

मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक का कहना है, ऑपरेशन चल रहा है. हमें इस बात का कोई अनुमान नहीं है कि वहां कितने लोग फंसे हुए हैं. एनडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर हैं. इस हादसे के पीछे के कारणों की जांच की जाएगी.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने X पर पोस्ट कर कहा, 'मोहाली के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में सोहाना के पास एक बहुमंजिला इमारत के ढहने की दुखद खबर मिली है. पूरा प्रशासन और अन्य बचाव दल मौके पर तैनात हैं. मैं प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं. 'उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम प्रार्थना करते हैं कि कोई जनहानि न हो, हम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे.'

देखें वीडियो...

वहीं, एसएएस नगर पुलिस का कहना है कि डीसी और एसएसपी @sasnagarpolice द्वारा बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है और यह पूरे जोर-शोर से चल रहा है. जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एनडीआरएफ की मांग भेजी है. कीमती जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

Advertisement

भारतीय सेना भी बचाव अभियान में शामिल

वहीं, मोहाली हादसे में भारतीय सेना भी बचाव अभियान में शामिल हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मोहाली के सेक्टर-77 में जो बिल्डिंग गिरी है उसमें 15 लोग फंसे हुए हैं. शाम 8.30 बजे से ही स्पेशलिस्ट इंजीनियरिंग उपकरणों के साथ भारतीय सेना की एक टुकड़ी मौके पर तैनात है. साथ ही, एनडीआरएफ के संसाधन भी मौके पर तैनात किए गए हैं. 

प्रशासन के अनुसार, अब तक गंभीर रूप से घायल एक महिला को मलबे से बाहर निकाला गया है. बचाव अभियान जोरों पर जारी है. मोहाली 20 वर्षीय लड़की की मौत हो गई है. मोहाली डीसी ने मौत की पुष्टि की है.

लड़की समेत दो लोगों की मौत

मोहाली में इमारत ढहने की घटना को लेकर रविवार को डिप्टी कमिश्नर ने बताया है कि बचाव अभियान समाप्त हो गया है. इस घटना में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई है. मोहाली के एसडीएम इमारत ढहने की जांच करेंगे. एनडीआरएफ ने हमें रिपोर्ट दी है कि मलबे के नीचे केवल दो लोग थे. जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----
(इनपुट्स - अमर भारद्वाज)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »