टूटी टांग और हाथ में हथकड़ी, नवविवाहिता को गोली मारने वाला आरोपी रोते हुए माफी मांगता दिखा, Video

तरन तारन के पट्टी में नवविवाहिता रूबी मेहरा को गोली मारने के मामले में आरोपी करण नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया. अदालत ले जाते समय उसका माफी मांगते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस जांच में सामने आया है कि पिस्टल दोस्त के पिता की थी. रूबी की हालत अमृतसर के अस्पताल में नाजुक बनी हुई है.

Advertisement
नवविवाहिता को गोली मारने वाला करण गिरफ्तार (Photo: Screengrab) नवविवाहिता को गोली मारने वाला करण गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • तरन तारन,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

पंजाब के जिला तरन तारन के कस्बा पट्टी में नवविवाहिता रूबी मेहरा को सिर में गोली मारने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी युवक करण को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद जब उसे अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, उस दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में करण माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिस से बचकर भागते समय उसकी टांग टूट गई थी.

Advertisement

युवती के शादी करने से नाराज था आरोपी

एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि करण ने जिस पिस्टल से फायरिंग की, वह उसने अपने एक दोस्त से छीनी थी. यह पिस्टल उसके दोस्त के पिता की बताई जा रही है. पुलिस ने अवैध रूप से हथियार रखने और लापरवाही बरतने के मामले में पिस्टल के मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

बता दें, शनिवार को पट्टी के गार्डन कॉलोनी निवासी रूबी मेहरा पर करण ने कई राउंड फायर किए थे. रूबी की दो माह पहले ही शादी हुई थी. बताया जा रहा है कि करण इस शादी से नाराज था और शादी से पहले भी वह रूबी को परेशान करता था.

घायल रूबी अस्पताल में भर्ती 

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. गंभीर रूप से घायल रूबी को तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement