पंजाब में मामूली विवाद पर भिड़े छात्र और गार्ड, चार बुरी तरह घायल

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों और सुरक्षा गार्ड के बीच झड़प हो गई जिसमें चार छात्र घायल हो गए. बिहार के कुछ छात्रों ने दावा किया कि स्थानीय छात्रों के एक समूह और कुछ सुरक्षा गार्डों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • फतेहगढ़ साहिब ,
  • 05 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में इंजीनियरिंग कॉलेज में कुछ छात्रों और निजी सुरक्षा गार्डों के बीच झड़प हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कॉलेज में कुछ छात्रों और निजी सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हो गया था.

अधिकारी ने कहा कि इस घटना में दो छात्र और दो निजी सुरक्षा गार्ड घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए यहां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Advertisement

वहीं इस झड़प में घायल बिहार के छात्रों ने दावा किया कि वे बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहे थे, जिस दौरान उन पर स्थानीय छात्रों के एक समूह और कुछ सुरक्षा गार्डों ने कथित तौर पर हमला किया.

इस बीच, अस्पताल में भर्ती कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड लवप्रीत सिंह ने कहा कि कुछ छात्रों ने नशे की हालत में उन पर हमला किया, जिससे उनकी पगड़ी गिर गई. हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्रों ने सुरक्षा गार्ड पर नशे में होने का आरोप लगाया है.

फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल और उपायुक्त प्रणीत शेरगिल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से बात की.

कॉलेज के प्राचार्य डॉ लखवीर सिंह ने कहा कि कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल में बर्थडे पार्टी चल रही थी, इसी दौरान कुछ छात्रों का सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों से विवाद हो गया, जो हिंसक झड़प में बदल गया.

Advertisement

एसएसपी और उपायुक्त ने दावा किया कि स्थिति नियंत्रण में है और कॉलेज परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »