राणा गुरजीत के समर्थन में आए किसान, AAP के खिलाफ की नारेबाजी

बाजपुर के किसानों ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राणा गुरजीत के पक्ष में अपने बयान दिये और आम आदमी पार्टी के पंजाब के नेता सुखपाल खैरा के खिलाफ नारेबाजी की.

Advertisement
आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी

सतेंदर चौहान / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:18 AM IST

रेत की खानों की नीलामी के विवाद में फंसे पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत आम आदमी पार्टी के निशाने पर हैं. आम आदमी पार्टी ने राणा गुरजीत के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे पंजाब में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.

किसानों का पैसा दबाने का आरोप
सुखपाल खैरा कांग्रेस सरकार के मंत्री राणा गुरजीत को लेकर रोजाना ही नये खुलासे कर रहे हैं. ताजा मामले में सुखपाल खैरा ने राणा गुरजीत पर उत्तर प्रदेश में उनकी शुगर मिल्स में किसानों का पैसा दबाने और 200 करोड़ के डिफॉल्टर होने का आरोप लगाया.

Advertisement

मंत्री के समर्थन में यूपी के किसान संगठन
ये आरोप लगा तो पक्ष में उत्तर प्रदेश के बाजपुर से कई किसान संगठन के किसान चंडीगढ़ पहुंच गए और सुखपाल खैरा के खिलाफ नारेबाजी की. इन किसानों ने कहा कि राणा गुरजीत ने किसी भी किसान का कोई पैसा नहीं दबाया है और सिर्फ 52 करोड़ की रकम ही उन पर किसानों को देने के लिए बकाया है.

AAP के खिलाफ नारेबाजी
बाजपुर के किसानों ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राणा गुरजीत के पक्ष में अपने बयान दिये और आम आदमी पार्टी के पंजाब के नेता सुखपाल खैरा के खिलाफ नारेबाजी की.

वहीं सुखपाल खैरा ने इन सब किसानों को राणा गुरजीत का भाड़े का बताया और कहा कि डिफॉल्टर तो डिफॉल्टर होता है. भले ही वो 52 करोड़ का डिफॉल्टर हो या 200 करोड़ का लेकिन वो होता डिफॉल्टर ही है और राणा गुरजीत यूपी के बाजपुर के डिफॉल्टर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »