पंजाबः तरनतारन में जहरीली शराब पीने से युवक की मौत

अवैध शराब के मामले में सरकार की ओर से एसआईटी का गठन किया गया था और अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई. मगर मंगलवार को तरनतारन के गांव पंडोरी गोला में एक नौजवान की फिर शराब पीने से मौत हो गई.

Advertisement
तरनतारऩ जिले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है (फाइल फोटो-PTI) तरनतारऩ जिले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • तरनतारन,
  • 18 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST
  • 27 साल के एक युवा की जहरीली शराब पीने से मौत
  • पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है

पंजाब के तरनतारन जिले में जहरीली शराब से अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने जगह जगह पर छापेमारी करके अवैध शराब का कारोबार करने वाले कई लोगों को पकड़ा था. मगर कुछ दिन बीत जाने के बाद तरनतारन के गांव पंडोरी गोला में फिर शराब बिक रही है. मंगलवार को 27 वर्षीय नौजवान की शराब पीने से मौत हो गई.

Advertisement

तरनतारन का पनडोरी गोला गांव की पंचायत और सरकार की ओर से बाहर एक बोर्ड लगा है कि यह गांव नशा मुक्त है. इस गांव के अंदर न तो तम्बाकू और न ही बीड़ी का कोई भी गांव निवासी सेवन करता है. मगर हैरानी की बात यह है कि तरनतारन में जहरीली शराब पीकर अब तक जितने भी लोग मरे हैं, उनकी मौत इसी गांव की अवैध शराब की सप्लाई से ही हुई है.

पंजाब जहरीली शराबः 100 ठिकानों पर छापे, 25 गिरफ्तार, केजरीवाल बोले- CBI जांच हो

इतना ही नहीं, इस गांव के सरपंच का भाई भी जहरीली शराब पीने से मर चुका है. इतने लोग मरने के बाद पुलिस हरकत में आई और अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों की धरपकड़ शुरू हुई है. कुछ दिन बीत जाने के बाद शराब बेचने वाले लोग अपना यह धंधा फिर शुरू कर रहे हैं. गांव के लोग कहते हैं कि गांव के बाहर लगा बोर्ड सिर्फ दिखावा है. गांव की हार दुकान से जैसा भी नशीला पदार्थ  चाहिए वह मिल जाएगा.

Advertisement

अवैध शराब के मामले में सरकार की ओर से एसआईटी का गठन किया गया था और अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई. मगर मंगलवार को तरनतारन के गांव पंडोरी गोला में एक नौजवान की फिर शराब पीने से मौत हो गई. मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है. आरोप है कि अभी भी अवैध शराब गांव में धड़ल्ले से बिक रही है.

पंजाब जहरीली शराब कांड: SIT जांच पर बीजेपी को ऐतराज, CBI को केस सौंपने की मांग
 
वहीं पुलिस यह बात तो मान रही है कि नौजवान की शराब पीने से मौत हुई है. लेकिन पुलिस का कहना है कि यह शराब पहली शराब की तरह जहरीली थी. इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद लगेगा. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

(तरनतारन से जेपी सिंह के इनपुट के साथ)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement