'...नहीं तो निहंग सिंह भेज देंगे', अकाल तख्त ने पंजाब सरकार को क्यों दी चेतावनी?

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने पंजाब सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहाली और चंडीगढ़ से सिख धार्मिक संस्थाओं के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में कोई सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया गया है.

Advertisement
अकाल तख्त का आरोप है कि सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए सिखों को टारगेट किया जा रहा है. (Image: PTI) अकाल तख्त का आरोप है कि सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए सिखों को टारगेट किया जा रहा है. (Image: PTI)

अमन भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

पंजाब में अकाल तख्त और भगवंत मान सरकार के बीच टकराव और गहरा गया है. अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने रविवार को पंजाब सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर सिख धार्मिक संस्थाओं के खिलाफ कथित सोशल मीडिया अभियान नहीं रुका, तो सिख पंथ खुद कार्रवाई करेगा.

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से आयोजित पंथिक सभा में गर्गज ने आरोप लगाया कि मोहाली और चंडीगढ़ में कथित तौर पर ऐसे सोशल मीडिया सेंटर चलाए जा रहे हैं, जहां से श्री अकाल तख्त साहिब और अन्य सिख संस्थाओं के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही है. उनका यह भी दावा था कि इन केंद्रों से जुड़े कुछ लोग दिल्ली से भी काम कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अकाल तख्त के सामने पेश हुए AAP के मंत्री और विधायक, विवाद को सुलझाने की कोशिश

जत्थेदार ने कहा, "ऑनलाइन ट्रोलिंग के दो सेंटर हैं, एक मोहाली में और दूसरा चंडीगढ़ में. मैं पंजाब सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देता हूं कि इन्हें बंद किया जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमारे पास बाबा मेजर सिंह मौजूद हैं और हम निहंग सिंहों को भेजकर खुद इन सेंटरों को बंद कराएंगे." हालांकि अपने आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया.

पंथ से जुड़े मामलों में अकाल तख्त सर्वोच्च

सभा के दौरान सिख धार्मिक संगठनों ने एक गुरमाता भी पारित किया, जिसमें पंथ से जुड़े सभी मामलों में अकाल तख्त की सर्वोच्चता को दोहराया गया. साथ ही यह फैसला भी लिया गया कि सिख समुदाय से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता और एकजुटता बढ़ाने के लिए पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी सभाएं आयोजित की जाएंगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अकाल तख्त के सामने पेश हुए AAP के मंत्री और विधायक, विवाद को सुलझाने की कोशिश

उधर, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का ऐसा कोई आईटी सेल या सोशल मीडिया सेंटर नहीं है, जैसा आरोप लगाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान और अकाल तख्त के बीच मतभेद

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब हाल के दिनों में मुख्यमंत्री भगवंत मान और अकाल तख्त के बीच कई मुद्दों को लेकर मतभेद देखने को मिले हैं. अब 10 दिन की समयसीमा तय होने के बाद यह मामला पंजाब की राजनीति और धार्मिक विमर्श का बड़ा मुद्दा बन गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »